जूही चावला के बच्चे नहीं देखना चाहते उनकी फिल्में, एक्ट्रेस ने बताई वजह

जूही ने कहा कि मैंने उसे जवाब दिया कि हां वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जिसके जवाब में उनके बेटे ने कहा कि मुझे वो फिल्में नहीं देखनी हैं जिसमें आप रोमांस कर रही हैं.

Advertisement
जूही चावला जूही चावला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला 90 के दशक की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक वक्त पर उनकी अधिकतम फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट होती थीं और आज भी उनका स्क्रीन अपीयरेंस कमाल का है. हाल ही में एक इंटरव्यू में जूही ने बताया कि उनके बच्चे, जाह्नवी और अर्जुन को उनकी फिल्में देखने में शर्मिंदगी महसूस होती है.

उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में जो उनका काम था वो उनके बच्चों को पसंद नहीं आता है. अपने करियर में जूही ने कई तरह के किरदार निभाए हैं. उनमें से कुछ बच्चों के लिए थे. हालांकि उनके बच्चों को ऐसा नहीं लगता है. उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने बच्चों को अपनी कुछ फिल्में दिखाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने ये फिल्में देखने से मना कर दिया.

Advertisement

बल्कि एक बार तो उनके बेटे ने कहा कि उन्हें उनकी रोमांटिक फिल्में अजीब लगने लगी हैं और वो उन्हें नहीं देखेंगे. जूही ने कहा, "असल में उन्हें मेरी फिल्में देखकर शर्मिंदगी होती हैं, खास तौर से मेरे करियर के शुरुआती दौर वाली. बल्कि मेरे पति (जय मेहता) ने तो एक बार जब हम हैं राही प्यार के देखने के लिए उनसे कहा तो अर्जुन ने कहा कि मां क्या उस फिल्म में रोमांस है?"

बेटे ने कहा- मैं नहीं देखूंगा आपकी फिल्में

जूही ने कहा कि मैंने उसे जवाब दिया कि हां वो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जिसके जवाब में उनके बेटे ने कहा कि मुझे वो फिल्में नहीं देखनी हैं जिसमें आप रोमांस कर रही हैं. ये बहुत अजीब होती हैं. तो मैं आपकी कोई फिल्म नहीं देखूंगा. तो इस तरह जूही के बच्चे उनकी फिल्में देखना पसंद नहीं करते.

Advertisement

ये भी पढ़ें-

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement