T20 में जीत के बाद ईशान किशन ने मैदान पर गर्लफ्रेंड संग किया Liplock, रोमांटिक वायरल फोटो का क्या है सच?

टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद क्रिकेटर ईशान किशन की लवर बॉय इमेज ने हर किसी को सरप्राइज किया. ईशान मैदान पर गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक मोमेंट्स शेयर करते दिखे. मगर अब उनकी गर्लफ्रेंड संग एक किसिंग फोटो वायरल हो रही है.

Advertisement
गर्लफ्रेंड संग रोमांस करते दिखे ईशान किशन (Photo: Social Media) गर्लफ्रेंड संग रोमांस करते दिखे ईशान किशन (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल से दिल जीतने वाले ईशान किशन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. वर्ल्ड कप जीतने के बाद ईशान किशन फील्ड पर अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग रोमांस करते नजर आए. मैच जीतने के बाद ईशान मैदान पर लेडीलव अदिति को KISS करते दिखे थे. कपल के कई क्यूट मोमेंट्स भी वायरल हुए. अब गर्लफ्रेंड संग ईशान की एक कोजी फोटो इंटरनेट पर छाई हुई है. 

Advertisement

ईशान किशन की वायरल फोटो का क्या है सच?

कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर ईशान किशन की उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग एक प्राइवेट फोटो तूफानी रफ्तार से वायरल हो रही है. तस्वीर में ईशान और अदिति मैच जीतने के बाद मैदान पर एक दूसरे संग कोजी होते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर में दोनों लिपलॉक करते हुए देखे जा सकते हैं. 

कई यूजर्स का दावा है कि जीत को सेलिब्रेट करने के दौरान ईशान ने गर्लफ्रेंड को लिप KISS किया था. मगर ईशान और अदिति का किसिंग मोमेंट वाकई में हुआ या फिर इस तस्वीर को AI से बनाया गया है...हम इसकी पुष्टी नहीं करते हैं, क्योंकि इस तस्वीर को किसी भी ऑफिशियल हैंडल से शेयर नहीं किया गया है. ना ही किसी ने इस तस्वीर की क्रेडिबिलिटी को कंफर्म किया है. 

AI के वर्ल्ड में अक्सर कई सितारों की नकली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं, जो सामने आते ही वायरल हो जाती हैं. इसलिए ये कहना बहुत मुश्किल है कि ईशान किशन और अदिति हुंडिया के किसिंग फोटो में कितनी सच्चाई है. 

Advertisement

 

कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड?
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की बात करें तो वो जयपुर की रहने वाली हैं. वो एक फेमस मॉडल हैं. अदिति 2018 में मिस डीवा का खिताब जीती थीं. वो फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रही हैं. अदिति कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं. वो अपनी खूबसूरती और बोल्ड फीचर्स से फैंस को क्लीन बोल्ड कर देती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement