प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' पर दी बड़ी अपडेट, क्या इस साल रिलीज हो पाएगी फिल्म?

फिल्म 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पिक्चर राइट्स को लेकर कानूनी उलझनों में फंस गई. इसके बाद फिल्म की शूटिंग रुक गई और अब प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपडेट दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि क्या उनके और एक्टर परेश रावल के रिश्ते में खटास आ गई है.

Advertisement
प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' पर दी अपडेट (Photo: Getty Images, IMDb) प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' पर दी अपडेट (Photo: Getty Images, IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

जाने माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने आखिरकार अपने प्रोजेक्ट 'हेरा फेरी 3' के भविष्य पर खुलकर बात की है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, लेकिन इसके तुरंत बाद ही पिक्चर राइट्स को लेकर कानूनी उलझनों में फंस गई. प्रोड्यूसर जी.पी. विजयकुमार ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया और दावा किया कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं, फिरोज नाडियाडवाला के पास नहीं. इसके बाद फिल्म की शूटिंग रुक गई और अब प्रियदर्शन ने इस मामले पर अपडेट दी है.

Advertisement

हेरा फेरी इस साल नहीं होगी रिलीज?

ई टाइम्स से बात करते हुए प्रियदर्शन ने माना कि प्रोजेक्ट के आसपास कई जटिलताएं हैं. उन्होंने कहा, 'कुछ लोगों ने कहा कि फिल्म के राइट्स उनके पास हैं, जबकि कुछ ने म्यूजिक के राइट्स का दावा किया.' डायरेक्टर ने आगे बताया कि भूषण कुमार ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि 'हेरा फेरी 3' के म्यूजिक राइट्स उनके पास हैं. प्रियदर्शन ने कहा कि सभी कानूनी मुद्दे सुलझने के बाद ही टीम फिल्म को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकती है. जब उनसे पूछा गया कि क्या 'हेरा फेरी 3' इस साल फ्लोर्स पर जाएगी, तो उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से इस साल नहीं हो पाएगा.'

बार एंड बेंच के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने दावा किया था कि फिरोज नाडियाडवाला के पास सिर्फ एक फिल्म के रीमेक के राइट्स थे, वो था मलयालमी फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का हिंदी एडाप्टेशन 'हेरा फेरी', जो 2000 में रिलीज हुई थी. इसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर ने आगे आरोप लगाया था कि नाडियाडवाला ने कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन किया, न सिर्फ सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' बनाकर बल्कि फ्रेंचाइजी के राइट्स को थर्ड पार्टी यानी अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स को ट्रांसफर करके.

Advertisement

परेश रावल से हुई डायरेक्टर की अनबन?

'हेरा फेरी 3' सिर्फ राइट्स के कारण ही कानूनी परेशानी में नहीं फंसी. एक समय पर परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए थे, जिसके बाद अक्षय कुमार ने उनपर 25 करोड़ रुपये के डैमेजेस के लिए कोर्ट का रुख किया था. हालांकि मामला जल्द ही सुलझ भी गया और अक्षय ने बाद में केस वापस ले लिया था. इंटरैक्शन के दौरान प्रियदर्शन ने कहा कि उनका परेश रावल से कभी कोई इश्यू नहीं था, उनके साथ डायरेक्टर ने कई सालों से काम किया है. उन्होंने कहा कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं है और फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते अक्सर बदलते रहते हैं. डायरेक्टर ने कहा, 'मैंने देखा है कि लोग झगड़ते हैं और फिर साथ काम करते हैं. मुझे नहीं लगता कि पॉलिटिक्स या सिनेमा में परमानेंट दुश्मन होते हैं.'

गोविंदा की जगह लेंगे मनोज?

फिल्ममेकर ने 'भागम भग' के सीक्वल पर भी बात की और बताया कि उन्हें डायरेक्टर की कुर्सी ऑफर होने के बावजूद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना था. लेकिन उन्होंने मेकर्स को आगे बढ़ने या अक्षय कुमार को इसमें स्टार करने से कभी नहीं रोका. साथ ही डायरेक्टर ने मनोज बाजपेयी के गोविंदा की जगह लेने की अफवाहों से भी इनकार कर दिया. प्रियदर्शन ने कहा, 'मुझे नहीं पता वो क्या कर रहे हैं या सब्जेक्ट क्या है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement