'आत्मा तुमने छोड़ दी है, शरीर हम छुड़वाएंगे', दिलजीत को लॉरेंस गैंग की धमकी, मैनेजर के घर कराई फायरिंग

दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग की घटना हुई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी साझा किया है.

Advertisement
दिलजीत दोसांझ को मिली धमकी (Photo: Instagram/@diljitdosanjh) दिलजीत दोसांझ को मिली धमकी (Photo: Instagram/@diljitdosanjh)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST

फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप सिंह कंग के घर फायरिंग का मामला सामने आया है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग का दावा किया है. ये फायरिंग हरियाणा के गोंदर गांव में हुई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई का सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.

दिलजीत के मैनेजर पर हमले की कोशिश
पोस्ट में लिखा है- राम राम सभी भाइयों को, आज जो दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर (गोंदर गांव, हरियाणा) पर ऑस्ट्रिया के बने brust चले हैं. ये मैंने टायसन बिश्नोई, मेरे भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) ने चलवाए हैं. हमने इस सिंगर दिलजीत और इसके मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप को एक मैसेज दिया था. तुमसे ना हमने कोई फिरौती मांगी, ना किसी प्रकार का कोई फाइनेंशियल फायदा लिया, ना कभी किसी काम के लिए तंग किया. एक मैसेज दिया है कि ये जो तुम्हारा एंप्लॉई लड़कियों का शोषण करता है, तुम्हारे शोज के दौरान उनका फायदा लेकर उन्हें इस्तेमाल करता है. ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान इसने हमारे पंजाब की एक बेटी को झूठे सपने दिखाकर झांसे में लिया और प्रेग्नेंट करके ब्लॉक कर दिया.

Advertisement

''हमें इसी सेम टूर के दौरान और भी बहनों की शिकायत आई कि इसने दिलजीत के नाम पर उनके साथ भी अश्लील व्यवहार किया. हम दिलजीत, तुझे और तेरी टीम को एक मौका दे रहे हैं शायद तुम लोग इस बात से अनजान होंगे. इसलिए हमने काफी मैसेज किए दिलजीत और इसकी टीम को, उनसे कहा कि उस शख्स को अपनी टीम से दूर करो. लेकिन ये पैसे और फेम कमाने में इतने बिजी हो रहे हैं कि इन्हें सही और गलत नहीं दिख रहा. इंसानियत भूल चुके हैं ये शायद. तुम हमारे देश को ग्लोबल लेवल पर रिप्रेजेंट करते हो इसलिए इतनी नरमी से काम ले रहे हैं.''

''हमने 2 बार पहले प्यार से मैसेज भी किया, अब ये तीसरी वॉर्निंग है. इसके बाद तुम्हारा सबका नुकसान करेंगे. हमारा नेटवर्क पूरी दुनिया में है, तुम किसी भी देश में चले जाओ वहां मिल लेंगे. एक बार रिकॉर्ड चेक कर लेना, हमें मजबूर मत करो, सुधार जाओ. आत्मा तो तुमने छोड़ ही रखी है, शरीर हम छुड़वाएंगे. अबकी बार बात ना मानने की गलती करके देखो, उस शख्स का नाम भी एक्सपोज करेंगे. तुम सबके घरों में घुसकर तुम्हें बताएंगे एक बलात्कारी का साथ देने का अंजाम क्या होता है.''

Advertisement

इस धमकी पर अभी तक दिलजीत और उनकी टीम का कोई रिएक्शन नहीं आया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement