Dilip Kumar की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी पर बोलीं सायरा बानो- 'साहेब मेरे साथ ही हैं'

दिलीप कुमार के निधन की कमी अगर किसी को सबसे ज्यादा खल रही है तो वो है उनकी पत्नी सायरा बानो को. सायरा ने हमेशा दिलीप कुमार की देखभाल की और उनका पूरा ध्यान रखा मगर दिलीप साहेब के चले जाने के बाद उनके जीवन में भी एक खालीपन आ गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने दिलीप कुमार के 99वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें विश किया.

Advertisement
सायरा बानो संग दिलीप कुमार सायरा बानो संग दिलीप कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST
  • 11 तारीख को दिलीप कुमार का 99वां जन्मदिन
  • वाइफ सायरा बानो ने किया विश

बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार ने कुछ समय पहले ही दुनिया तो अलविदा कह दिया. उनके चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में थी. कई सारे एक्टर्स इंडस्ट्री में ऐसे थे जो दिलीप साहब को अपनी इंस्पिरेशन मानते थे. मगर दिलीप कुमार के जाने के बाद उनकी कमी अगर किसी को सबसे ज्यादा खल रही है तो वो है उनकी पत्नी सायरा बानो. सायरा ने हमेशा दिलीप कुमार की देखभाल की और उनका पूरा ध्यान रखा मगर दिलीप साहेब के चले जाने के बाद उनके जीवन में एक खालीपन आ गया. हाल ही में सायरा बानो ने दिलीप कुमार के 99वीं जयंती के मौके पर उन्हें याद किया.

Advertisement

सारया का दिलीप साहेब के नाम स्पेशल नोट

ईटाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में सायरा बानो ने दिलीप साहेब के बारे में बात करते हुए कहा कि- ''11 दिसंबर को दिलीप साहेब का 99वां जन्मदिन है. हम और सारे फैंस उनका जन्मदिन शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे और ये मानेंगे कि वे हमारे बीच ही हैं. दिलीप साहब को इस बात का काफी गर्व था कि उनका जन्म अविभाजित भारत में हुआ और एक ज्वाइंट फैमिली में हुआ. अपनी खुद की नजरों में वे एक बेहद साधारण शख्स थे जो अपने परिवार के साथ रहता था. नौकरी करता था. इससे ज्यादा कुछ नहीं. वे कभी भी अपने आप को किसी भगवान की तरह नहीं मानते थे जैसा उनके फैंस उन्हें कह कर संबोधित करते थे.''

 

उन्होंने आगे कहा, ''जब साहेब से मेरी शादी हो गई उसके बाद मुझे जीवन के साथ तालमेल बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई. वक्त-बेवक्त साहेब के दोस्त और चाहनेवाले आते रहते थे और मुझे उनकी खातिर करने में अच्छा लगता था. हमारे जीवन के जितने भी स्पेशल मौके रहे हैं हमेशा दोस्तों और फैंस से भरे रहे हैं. शानदार साज-सजावट, हर तरफ कैंडल लाइट्स, ईद हो या दीवाली. भले ही इस सालगिरह के मौके पर दिलीप साहेब से मेरी बातचीत नहीं हो पाई मगर मुझे पता है कि वे हमारे साथ थे, हैं और हमेशा रहेंगे.'' 

Advertisement

Katrina Kaif बनीं दुल्हन: बालों में गजरा, हाथों में चूड़ा,'मिसेज कौशल' की दिखी पहली झलक

65 साल रहा दिलीप-सायरा का साथ

दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद जुलाई, 2021 को निधन हो गया था. एक्टर 98 साल के थे. पिछले काफी समय से वे बीमार चल रहे थे और सायरा बानो की देखरेख में थे. सायरा और दिलीप का साथ 65 सालों का रहा. दोनों की जोड़ी की मिशाल हर तरफ दी जाती रही है. आज भी इस क्यूट कपल के कई चाहनेवाले हैं. दोनों की शानदार बॉन्डिंग सभी कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement