थिएटर्स में सिनेमा को बदलने वाली फिल्म मानी जा रही 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज हो चुकी है. आदित्य धर और रणवीर सिंह ने इस बार साथ मिलकर पार्ट 2 में क्या गदर मचाया है, ये हर कोई देखना चाहेगा. साथ ही बड़े साहब कौन हैं, ये जानने की भी सभी में दिलचस्पी होगी. 'धुरंधर 2' में यामी गौतम भी हैं, जिनकी चर्चा रिलीज से पहले काफी हो रही थी. अब चूंकि फिल्म हमारे सामने आ गई है, तो उनके किरदार से भी पर्दा उठ चुका है.
आगे बढ़ने से पहले इसमें 'धुरंधर 2' से जुड़े स्पॉइलर्स मौजूद हैं
रिपोर्ट्स थीं कि 'धुरंधर: द रिवेंज' में यामी गौतम एक डॉक्टर का रोल प्ले करने वाली हैं. पार्ट 1 के क्रेडिट रोल्स में फैंस ने YG- डॉक्टर स्पॉट किया था, जिससे ये माना गया कि YG यानी यामी गौतम होंगी और वो फिल्म में डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगी. कहा ये भी जा रहा था कि यामी का रोल आदित्य धर की पुरानी फिल्म 'उरी' से जुड़ा होगा.
लेकिन यामी का रोल ल्यारी के हॉस्पिटल में मौजूद एक नर्स का है. यामी का स्क्रीनटाइम उतना नहीं है, मगर आदित्य धर ने अपनी 'पीक डिटेलिंग' का इस्तेमाल करते हुए उसे यादगार बनाया है. फिल्म में यामी नर्स शाजिया बानो बनकर आती हैं, जो एक्ट्रेस की हाल ही में आई चर्चित फिल्म 'हक' में उनका किरदार था. ये ट्विस्ट थिएटर में बैठे दर्शकों को तालियां-सीटियां बजवाने के लिए काफी था.
हालांकि यामी नर्स बनकर हॉस्पिटल में क्या करती हैं, ये एक और बड़ा स्पॉइलर है जिसे अगर आप थिएटर में जाकर खुद एक्सपीरियंस करेंगे, तो ज्यादा बेहतर होगा. 'धुरंधर 2' में यामी के अलावा और भी कई सारे सरप्राइजिंग एलिमेंट्स शामिल हैं, जिसकी उम्मीद सिनेमा लवर्स ने नहीं की होगी.
क्या आदित्य धर ला रहे 'धुरंधर 3'?
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर ने एक पोस्ट की थी कि जनता क्रेडिट रोल्स खत्म होना के बाद थोड़ा इंतजार करें. उन्होंने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया है. उनकी इस बात से ये कंफर्म माना गया कि डायरेक्टर 'धुरंधर 3' भी अनाउंस करने वाले हैं. फिल्म में दो क्रेडिट सीन्स हैं, जिनके खत्म होने के बाद पार्ट 3 को लेकर कोई हिंट नहीं दिया गया है. यानी, आदित्य धर अभी फिलहाल 'धुरंधर 3' लाने के मूड में नहीं हैं. मगर फैंस को उम्मीद है कि वो इसका तीसरा पार्ट भी जल्द देखेंगे.
aajtak.in