संजय दत्त का फैन था 'धुरंधर 2' वाला चौधरी असलम, लोग कहते थे बाबा-कॉप

'धुरंधर' में संजय दत्त ने ल्यारी टास्क फोर्स के लीडर एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है. इस किरदार में वो पूरी तरह फिट बैठे थे, जिसमें उनकी तारीफ भी हुई. अब आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' का एक और उदाहरण देखने मिला है.

Advertisement
'धुरंधर' वाले एसपी चौधरी असलम (Photo: ITG) 'धुरंधर' वाले एसपी चौधरी असलम (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' थिएटर्स में अपना कमाल दिखा रही है. एक ही दिन में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमा डाले, जो अपने आप में एक शानदार रिकॉर्ड है. 'धुरंधर 2' में नजर आए हर किरदार की जमकर तारीफ हुई है. रणवीर सिंह ने भी इस फिल्म से कई लोगों को दिखा दिया कि एक्टिंग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं. 

Advertisement

'धुरंधर' में संजय दत्त ने भी एक बेहद अहम रोल प्ले किया था. वो एसपी चौधरी असलम बने थे, जो असल जिंदगी में पाकिस्तान के जांबाज पुलिस ऑफिसर थे. उनके किरदार में संजय दत्त खूब जंचे भी हैं. चौधरी असलम की पत्नी नूरीन ने भी ये माना था कि उन्हें संजय दत्त में अपने दिवंगत पति चौधरी असलम की झलक दिखी थी. 

चौधरी असलम के रोल में कैसे फिट बैठे संजय दत्त?

संजय दत्त ने हूबहू चौधरी असलम का लुक कैरी किया. इस रोल में उनकी काफी तारीफ हो रही है. अब एक्टर और चौधरी असलम के बीच एक कनेक्शन का खुलासा हुआ है. यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में पूर्व पत्रकार अनिरुद्ध मित्रा आए थे, जहां उन्होंने 'धुरंधर' फिल्म की रियल लाइफ स्टोरी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कैसे फिल्म में दिखाई कहानी, असल जिंदगी में कितनी खतरनाक और सच्ची थी. 

Advertisement

इसी बीच अनिरुद्ध मित्रा ने खुलासा किया कि एसपी चौधरी असलम को लोग कई नामों से बुलाते थे. रणवीर ने कहा कि चौधरी असलम के लिए संजय दत्त एकदम सही कास्ट किए गए. आगे पूर्व पत्रकार ने बताया, 'ये दोनों एक जैसे दिखते हैं. आप देखिए, चौधरी असलम का एक नाम था यारों का यार, एक था बाबा-कॉप. बाबा-कॉप नाम क्यों था क्योंकि वो संजय दत्त के बहुत बड़े फैन थे.'

'फिल्म खलनायक देखने के बाद, वो संजय दत्त के फैन बने. ये सच्चाई है, यारों का यार नाम अभी 3-4 साल पहले धुरंधर लिखते वक्त तो किसी ने नहीं सोचा होगा ना? उन्हें इस नाम से तब पुकारा जाता था. वहीं बाबा-कॉप इसलिए नाम पड़ा क्योंकि सब लोग संजय दत्त को बाबा कहकर पुकारते हैं और वो संजय दत्त के फैन थे.' अनिरुद्ध मित्रा की इन बातों से आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' का एक और उदाहरण देखने मिला. अब शायद फिल्म देखने जा रहे बाकी लोग भी यही चीज नोटिस करेंगे और डायरेक्टर की तारीफ करेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement