आदित्य धर के फैन हुए प्रियदर्शन, बोले- शोले की तरह याद रखेंगे धुरंधर

धुरंधर 2 से आदित्य धर पूरे बॉलीवुड में छा चुके हैं. उनकी सक्सेस से गुरू प्रियदर्शन भी काफी खुश हैं. उन्होंने अपने शिष्य आदित्य धर की सफलता पर बात करते हुए, उनकी तुलना कल्ट-क्लासिक फिल्म 'शोले' से की है.

Advertisement
शिष्य आदित्य के मुरीद हुए प्रियदर्शन (Photo: Instagram @adityadharfilms /Getty Images) शिष्य आदित्य के मुरीद हुए प्रियदर्शन (Photo: Instagram @adityadharfilms /Getty Images)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST

आदित्य धर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को उसकी दूसरी सबसे बड़ी फिल्म महज 11 दिनों में दे डाली है. 'धुरंधर द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड 1365 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जो एक रिकॉर्ड है. उनकी फिल्म का पहला पार्ट 'धुरंधर' भी वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ पार गई थी. आदित्य धर ने ऑडियंस को अपनी दोनों ही फिल्मों से एक बेहतरीन सिनेमा एक्सपीरियंस दिला दिया है. 

Advertisement

आदित्य की हुई शोले से तुलना!

'धुरंधर 2' की सक्सेस आज पूरी दुनिया देख रही है. आदित्य धर अब इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर्स में से एक बन चुके हैं. इस बात से प्रियदर्शन बेहद खुश हैं. एक वक्त था जब आदित्य धर, प्रियदर्शन की फिल्मों में बतौर असिस्टेंट काम किया करते थे. अब 'धुरंधर 2' की सक्सेस पर प्रियदर्शन ने HT से कहा है कि आदित्य धर को कल्ट-क्लासिक फिल्म 'शोले' के मेकर्स की तरह याद रखा जाएगा. 

प्रियदर्शन का कहना है, 'आज आदित्य मुझे मोटिवेट कर रहा है. मैंने उसे कभी कुछ नहीं सिखाया, लेकिन उसने काम करते-करते खुद ही सीख लिया. अपने काम से वो मुझे मोटिवेट कर रहा है. मुझे धुरंधर फिल्म बहुत पसंद आई. आदित्य ने बॉलीवुड और भारतीय सिनेमा की पूरी थ्योरी तोड़ डाली है. लोग कहते थे कि फिल्म इस तरह बनानी चाहिए, उस तरह बनानी चाहिए. उसने सब कुछ तोड़ दिया और फिर भी सफल हो गया. इंडस्ट्री में जो क्रांति वो लेकर आया है, वो ऐतिहासिक है. अब वो आराम से सो सकता है. लोग उसे शोले बनाने वालों की तरह याद रखेंगे.'

Advertisement

आदित्य धर की डायरेक्शन जर्नी

प्रियदर्शन पहले भी आदित्य धर की बड़ी तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आदित्य धर उनकी फिल्म 'गर्दिश' देखने के बाद काफी प्रेरित हुए थे. वो वहीं से फिल्ममेकर बनने के बारे में सोचने लगे. आदित्य ने प्रियदर्शन की दो फिल्मों 'तेज' और 'आक्रोश' में बतौर असिस्टेंट काम भी किया.

इसके बाद, वो खुद की फिल्म बनाना चाह रहे थे. मगर कुछ कारणों से उनके प्रोजेक्ट्स बार-बार टल रहे थे. साल 2019 में डेब्यू से पहले, आदित्य की करीब दो फिल्में शुरू होने से पहले बंद हुई थीं. इसके बाद उन्होंने विक्की कौशल के साथ 'उरी' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस सक्सेस हुई. डायरेक्टर को अपने काम के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला. अब आदित्य 'धुरंधर' से कमाल कर रहे हैं. देखना दिलचस्प रहेगा कि उनकी फिल्म लाइफटाइम कितनी कमाई कर पाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement