'धुरंधर 2' को औवेसी ने बताया बकवास, फिल्म में हिंसा दिखाने पर उठाए सवाल, बोले- गालियों के अलावा क्या है

'धुंरधर 2' को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी का चौंकाने वाला बयान सामने आ रहा है. उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को बकवास कहा है और इसमें दिखाई वॉइलेंस पर सवाल खड़े किए हैं.

Advertisement
'धुरंधर 2' पर बोले असदुद्दीन ओवैसी (Photo: Instagram/asadowaisiofficial) 'धुरंधर 2' पर बोले असदुद्दीन ओवैसी (Photo: Instagram/asadowaisiofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

'धुरंधर द रिवेंज' नाम का तूफान बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन बीत चुके हैं और ये अभी भी दमदार कलेक्शन कर रही है. आदित्य धर ने अपनी 'धुरंधर' फिल्म से वो कमाल कर दिखाया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. 

'धुरंधर 2' को लेकर अलग-अलग जगहों से रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है. जहां कई लोग आदित्य धर की 'पीक डिटेलिंग' के फैन हो गए हैं, तो उनमें से कई इसकी कहानी से नाखुश हैं. सोशल मीडिया पर एक वर्ग है, जो इसमें दिखाए वॉइलेंस की आलोचना कर रहा है. AIMIM लीडर और लोकसभा सांसद असदुद्दीन औवेसी भी 'धुरंधर 2' पर भड़कते नजर आए हैं. 

Advertisement

ओवैसी ने 'धुरंधर 2' पर जताई नाराजगी

असदुद्दीन ओवैसी से टाइम्स नाऊ के समिट में 'धुरंधर 2' को लेकर सवाल किया गया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'पिक्चर है वो? तीन घंटे बकवास. मेरे एक फिल्म देखने के लिए तीन घंटे का समय नहीं है. मैं तो सिर्फ यही उम्मीद कर सकता हूं कि जो मैं एक घंटा बोलूं, लोग उसे सुन सकें. उस फिल्म में गालियों के अलावा और क्या है, वॉइलेंस को बढ़ावा दे रहे हैं और तीन घंटे बाद आपको ये सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि मुसलमान को गाली दें या नहीं. किसके पास ये सब देखने का वक्त है?'

जब ओवैसी से कहा गया कि पूरी दुनिया में धुरंधर 2 देखी और पसंद की जा रही है, तो नेता ने जवाब में कहा- हम हैदराबाद में बोलते हैं कि प्यारे, इन चीजों को दिल पर मत लो, मुर्दे पर लो. तो हम उसको मुर्दे पर लेकर छोड़ देते हैं. 

Advertisement

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' अभी बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. इंडिया में भी ये 700 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो फिल्म वर्ल्डवाइड अपना लाइफटाइम 2000 करोड़ रुपये तक कर सकती है. हालांकि 'धुरंधर' को लेकर अभी तक जिसने भी भविष्यवाणी की है, वो गलत साबित होता दिखा है. देखना दिलचस्प रहेगा कि फिल्म अपने दूसरे हफ्ते में क्या कमाल करेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement