आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 महीने तक राज किया. इसके दोनों पार्ट्स दो-दो महीने तक थिएटर्स में लगे रहे और अच्छे-खासे पैसे कमाते रहे. इस डुओलोजी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन भी किया. सिर्फ फिल्म नहीं, इसके गाने भी अब ब्लॉकबस्टर साबित हुए हैं.
शाश्वत सचदेव के गानों का कमाल!
नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने धुरंधर में अपने गानों की मदद से करोड़ों रुपए बना डाले हैं. DNA की रिपोर्ट अनुसार, दोनों फिल्मों के गानों ने मिलकर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर करीब ₹325 करोड़ (लगभग 39 मिलियन डॉलर) कमाए हैं. इससे ये बात भी अब साबित हो जाती है कि धुरंधर को सक्सेसफुल बनाने के पीछे गानों का भी बहुत बड़ा हाथ रहा.
शाश्वत सचेदव स्पॉटिफाइ इंडिया पर भी टॉप म्यूजिक कंपोजर रहे, जिनके गाने सबसे ज्यादा बार सुने गए. यूट्यूब पर भी धुरंधर की एल्बम ब्लॉकबस्टर रही. दोनों फिल्मों के गानों ने छह महीनों (नवंबर 2025-मई 2026) में स्पॉटिफाइ पर 1.3 बिलियन स्ट्रीमिंग और यूट्यूब पर 93 बिलियन व्यूज बटोरे हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बन चुका है.
धुरंधर के गाने स्पॉटिफाइ ग्लोबिल चार्ट पर भी टॉप 200 में शामिल रहे. बिलबोर्ड चार्ट्स, जिसपर दुनियाभर के मशहूर गाने ट्रेंड करते हैं, उसपर भी धुरंधर के गाने नंबर 1 पर पहुंच चुके हैं. शाश्वत सचदेव ने ना सिर्फ आदित्य धर एक फिल्म का गाना बनाया, बल्कि उससे इतिहास भी रचा जिसे अब हर किसी ने नोटिस किया है.
आदित्य की फिल्म के लिए ही मिल चुका नेशनल अवॉर्ड
धुरंधर से पहले शाश्वत ने कई फिल्मों/वेब सीरीज जैसे केसरी चैप्टर 2, उरी, और द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के लिए गाने कंपोज किए. उरी फिल्म के लिए शाश्वत ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता, जिससे उन्हें पहचान मिली. मगर जो सफलता उन्हें धुरंधर ने दिलाई, वो काफी बड़ी है. उनके गानों पर अभी तक हर कोई झूमता दिख रहा है.
बात करें धुरंधर 2 यानी द रिवेंज पार्ट की, तो ये जल्द ओटीटी पर भी आ रही है जिसमें आप शाश्वत सचदेव के गाने एक बार फिर सुन सकेंगे. इंडिया से बाहर धुरंधर द रिवेंज अभी से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो भी गई है. लेकिन यहां पर इसकी रिलीज का इंतजार है. इसे जल्द ही जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क