फिल्म धुरंधर ने दिग्गज एक्टर राकेश बेदी को फिर से इंडस्ट्री में खड़ा कर दिया है. ये मूवी उनके करियर में पाथ ब्रेकिंग रही है. हर ओर बस उनके किरदार जमील जमाली की चर्चा हो रही है. हालांकि लाइमलाइट लूट रहे राकेश बेदी को लेकर विवाद भी कम नहीं हो रहे हैं. हीरोइनों संग उनके बिहेवियर को लेकर इन दिनों सवाल उठ रहे हैं. सारा अर्जुन, शुभांगी अत्रे के बाद अनन्या पांडे संग उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बना हुआ है. एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है.
अनन्या पांडे से मिले राकेश बेदी
सबसे पहले बात करते हैं लेटेस्ट मामले की, जहां एक चैनल के अवॉर्ड फंक्शन में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के नामी सितारों ने शिरकत की. यहां अनन्या पांडे और कियारा आडवाणी एकसाथ बैठी थीं. राकश बेदी वहां से गुजर रहे थे. कियारा ने खड़े होकर धुरंधर एक्टर को ग्रीट किया. उनसे गले मिलीं. कियारा के बगल में वहां पर अनन्या पांडे बैठी हुई थीं. जैसे ही राकेश की अनन्या पर नजर गईं, वो कियारा संग बात करना छोड़कर अनन्या से मिलने लगते हैं. राकेश ने अनन्या को हैरानी से देखा और उनकी ठोड़ी पर हाथ रखा और कुछ बात करने लगे. वीडियो देख लगता है जैसे वो अनन्या की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अनन्या उनसे हाथ मिलाते हुए थैंक्यू कहती दिखीं. फिर जाते हुए भी राकेश बेदी ने अनन्या के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें बाय कहा.
राकेश बेदी का ये वीडियो देखकर ट्रोल्स उनके पीछे पड़ गए. एक यूजर ने लिखा- राकेश को किसी भी हीरोइन के साथ फिजीकल टच अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि वो उनकी इतनी करीबी नहीं हैं जिस तरह वो पब्लिकली उन्हें ट्रीट करते हैं. किसी ने कहा कि राकेश बेदी को हीरोइनों के साथ ज्यादा फेमीलियर नहीं होना चाहिए. इससे उनकी पब्लिक इमेज पर फर्क पड़ेगा. हालांकि फैंस ने राकेश का बचाव ही किया है. उनके मुताबिक, सीनियर एक्टर की इमेज को खराब करने की कोशिश हो रही है. दूसरे ने कहा- वो अनन्या का बेटी मानते हैं. इसलिए ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं. लोगों को गलत सोचने की आदत पड़ गई है. कुछ लोगों का ये भी कहना है राकेश बेदी अचानक से मिली इतनी बड़ी सक्सेस को संभाल नहीं पा रहे हैं. वो एक्साइटेड हो गए हैं.
राकेश बेदी क्यों विवादों में घिरे?
इससे पहले पिछले साल धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर राकेश बेदी 20 साल की सारा अर्जुन को कंधे पर KISS करते दिखे थे. ये क्लिप वायरल हुई. बेटी समान सारा को ग्रीट करते हुए यूं उनके कंधे पर KISS करना लोगों को रास नहीं आया. उनकी आलोचना हुई. राकेश बेदी ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि लोगों की नजरों में खोट है. वो सारा को बेटी की तरह मानते हैं. सेट पर भी उन्हें हग और माथे पर KISS किया करते थे. राकेश बेदी की सफाई को लोगों को स्वीकारा. लेकिन फिर 'भाभी जी घर है' फेम एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के साथ उनकी एक क्लिप ने फिर बखेड़ा खड़ा किया.
बात दिसंबर 2025 में हुए 25वें ITA अवॉर्ड्स की है. टीवी इंडस्ट्री के सितारों से सजी महफिल में रेड कारपेट पर शुभांगी और राकेश बेदी की मुलाकात हुई. दोनों ने एक दूसरे को ग्रीट किया. तभी पैप्स को पोज देते वक्त राकेश बेदी ने शुभांगी के कंधे पर हाथ रखा. जिससे वो अनकंफर्टेबल हो गईं. वो कितनी अहसज हुईं उनके एक्सप्रेशंस से साफ पता चला. शुभांगी ने मुस्कुराते हुए राकेश का हाथ अपने कंधे से हटाया और पोज देने लगीं. तब भी राकेश को लोगों ने ट्रोल किया था.
विवादों में घिरे राकेश बेदी ने अनन्या पांडे के मैटर में अभी कोई जवाब नहीं दिया है. फैंस का कहना है एक्टर के टैलेंट पर बात होनी चाहिए. विवादों को तूल नहीं दिया जाना चाहिए. लेकिन सोशल मीडिया के एग्रेसिव जमाने में तिल का ताड़ बनने में देर नहीं लगती. तभी हर सेलेब्रिटी पब्लिक में अपनी इमेज को मर्यादा में बनाकर चलने की कोशिश करता है. उम्मीद है बैक टू बैक हुए इन विवादों से राकेश बेदी सबक लेंगे. क्योंकि हमेशा हंसने और हंसाने वाले इस 'धुरंधर' एक्टर को कंट्रोवर्सी में घिरता देख फैंस का भी दिल टूटता है.
aajtak.in