धुरंधर में शिरानी बलोच का किरदार निभाकर फेमस होने वाले बिमल ओबेरॉय की सितारे इन दिनों आसमान छू रहे हैं. बिमल को ये स्टारडम लंबे समय बाद मिली है. धुरंधर पार्ट 1 के बाद पार्च 2 - धुरंधर: द रिवेंज में उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और प्रेजेंस से लोगों का खूब दिल जीता है. हाल ही में एक्टर ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. साथ ही बताया कि कैसे उन्हें शिरानी का किरदार मिला.
रणवीर और अक्षय के साथ काम का अनुभव
बिमल ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया. रणवीर के बारे में उन्होंने कहा- वो फिल्म में पूरी तरह डूबे रहते हैं. उम्र में छोटे होने के बावजूद वो बहुत सीनियर प्रोफेशनल की तरह काम करते हैं, जिससे हमारे लिए सीन करना आसान हो गया.
अक्षय खन्ना के बारे में उन्होंने कहा- उन्होंने अपने एक्सपीरियंस पर मुझसे मजाक में कहा कि- बिमल, 30 साल नहीं, 31 साल हो गए हैं. उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा. वो काफी सीरियस हैं, उनके साथ काम करना बहुत अच्छा लगा.
'धुरंधर’ तक पहुंचने का सफर
बिमल ने बताया कि इंडस्ट्री में इतना अनुभव होने के बावजूद धुरंधर में रोल पाना आसान नहीं था. बिमल ने बताया कि उन्हें कई महीनों तक कई ऑडिशन देने पड़े.
वो बोले- फिल्म का बड़ा हिस्सा शूट हो चुका था और वो इस किरदार के लिए किसी को ढूंढ रहे थे. मैंने कई बार ऑडिशन दिया, फिर आदित्य धर से मिला. उन्होंने कहा दाढ़ी बढ़ानी होगी और सिर मुंडवाना होगा… मैंने तुरंत हां कर दी, क्योंकि रोल बहुत शानदार था.
बिमल ने 2018 में दोबारा एक्टिंग शुरू की थी और वो मानते हैं कि धुरंधर उनके करियर का टर्निंग पॉइंट है. इससे पहले उन्होंने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के वीडियो सॉन्ग से अपने करियर की शुरुआत की थी. सिंगर उन्हें मुंबई लेकर आए थे, दलेर ने उन्हें 10 हजार के 12 चेक दिए थे. ताकी वो शहर में सर्वाइव कर सकें.
बिमल थिएटर से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया- मैं पिछले 3-4 साल से थिएटर कर रहा हूं और करीब 50 शो कर चुका हूं.
aajtak.in