शांत इंसान हैं 'धुरंधर 2' के डायरेक्टर आदित्य धर, एक्टर्स ने की तारीफ, बोले- कभी आवाज ऊंची नहीं हुई

एक इंटरव्यू में मुक्का का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत और शकील का किरदार निभाने वाले विक्रम ने 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव शेयर किया है. दोनों ने डायरेक्टर के व्यवहार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि धर ने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान हमेशा संयमित रवैया बनाए रखा.

Advertisement
आदित्य धर हैं शांत इंसान (Photo: Instagram @adityadharfilms) आदित्य धर हैं शांत इंसान (Photo: Instagram @adityadharfilms)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

डायरेक्टर आदित्य धर को इंटेनस हाई-ऑक्टेन एक्शन और ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है. मगर फिल्म 'धुरंधर' के कलाकारों के मुताबिक, फिल्ममेकर अपनी पिक्चरों से एकदम अलग हैं. एक इंटरव्यू में मुक्का का किरदार निभाने वाले एक्टर रजत और शकील का किरदार निभाने वाले विक्रम ने 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान अपने अनुभव शेयर किया है. दोनों ने डायरेक्टर के व्यवहार के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि धर ने लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान हमेशा संयमित रवैया बनाए रखा.

Advertisement

दोनों एक्टर ने कहा, 'हम डेढ़ साल तक उनके साथ रहे हैं, हमने कभी उनको गुस्सा, तेज आवाज कभी नहीं सुना, कभी नहीं. ये उनका नेचर है, स्वभाव है.' उन्होंने आगे बताया कि आदित्य धर बेहद मिलनसार हैं और हमेशा एक्टर्स को उनके सीन के बारे में साफ रूप से गाइड करते हैं. दोनों कलाकारों ने कहा, 'हममें से भी कोई बंदा जा रहा है, सीन के बारे में पूछना है, 'सर सीन के बारे में बताओ थोड़ा क्या हो रहा है?' वो हमेशा आपको बताते हैं कि क्या होने वाला है.'

कैसा था रजत-विक्रम का एक्सपीरिएंस?

दोनों एक्टर्स ने लद्दाख में 'धुरंधर' की शूटिंग के कुछ बिहाइंड-द-सीन किस्से भी शेयर किए. उनके अनुसार, आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम कभी-कभी अपने बेटे के साथ शूटिंग लोकेशन पर उनसे मिलने आती थीं. पहली फिल्म को याद करने के अलावा, रजत और विक्रम ने सीक्वल के बारे में एक रोमांचक अपडेट भी दिया. उन्होंने कन्फर्म किया कि अक्षय खन्ना 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे.

Advertisement

वैसे डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज से पहले स्पॉइलर्स न शेयर करने की अपील की है. 18 मार्च को पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग की शुरुआत हुई. फिल्म दुनियाभर में 19 मार्च को रिलीज होगी. उम्मीद की जा रही हैं कि ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक बनेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »