धुरंधर के असली 'किंग' हैं राकेश बेदी, रणवीर ने भी माना लोहा, कहा- आधी कमाई आपकी बदौलत होगी

जब धुरंधर रिलीज हुई थी तभी से राकेश बेदी चर्चा में बने हुए हैं. जमील जमाली के किरदार में उन्होंने उम्दा काम किया. पार्ट 2 में राकेश ने अपने पोटेंशियल को फिर से साबित किया है. लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं.

Advertisement
धुरंधर 2 में छाए राकेश बेदी (Photo: Screengrab) धुरंधर 2 में छाए राकेश बेदी (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:36 AM IST

मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर की आंधी ने इंटरनेट पर चक्का जाम कर दिया है. हर ओर बस इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने कराची के राजनेता जमील जमाली का रोल प्ले किया है. पहले पार्ट में तो उन्होंने लाइमलाइट लूटी ही. अब धुरंधर 2 में भी राकेश ने गर्दा उड़ा दिया है. यूजर्स का कहना है फिल्म के असली 'धुरंधर' तो राकेश बेदी निकले.

Advertisement

धुरंधर के असली हीरो हैं राकेश बेदी?

सेकंड पार्ट में उनका किरदार पहले से ज्यादा पावरफुल है. राकेश बेदी के काम को पैसा वसूल बताया जा रहा है. अपने किरदार का दमखम बताते हुए राकेश ने एक इंटरव्यू हिंट भी दिया था. एक पॉडकास्ट में राकेश ने धुरंधर 2 पर बोलते हुए कहा- सेट पर बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही. जब मेरा आखिरी दिन था तब रणवीर ने माइक अपने हाथ में लिया और बोला कि अगर ये फिल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे. रणवीर के इस बयान से साफ होता है कि धुरंधर में राकेश बेदी का रोल कितना अहम और असरदार है. निगेटिव रोल में राकेश ने जिस तरह से ह्यूमर का तड़का लगाया है, उससे उनका कैरेक्टर और भी मजबूत हुआ है.

Advertisement

राकेश ने आगे बताया कि उन्होंने रणवीर से कहा कि इतनी बड़ी बातें ना कहें. लेकिन रणवीर ने माना वो ऐसा सच में मानते हैं. राकेश बेदी बोले- एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है? आदित्य धर ने मेरे कंधे पर हाथ रखकर बोला, राकेश जी जब आपका शूटिंग का आखिरी दिन होगा, तो मैं रो पड़ूंगा. सर मैं आपको मिस करूंगा. तो आप समझो कि सेट पर ऐसा माहौल क्रिएट हुआ था पूरी फिल्म में. ऐसे में काम अच्छा ही होगा. 

बात करें फिल्म धुरंधर की तो, इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था. इंडिया में मूवी ने 838.5 करोड़ कमाए. वहीं वर्ल्डवाइड 1303.35 करोड़ का बिजनेस किया. धुरंधर 2 को लेकर जैसा बज सेट है उससे अंदाजा लगता है कि ये फिल्म कमाई के मामले में पहले पार्ट का बिजनेस पार कर जाएंगी. फिल्म में आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पोद्दार, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल अहम रोल में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement