'धुरंधर 2' में एक्टर राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में गर्दा उड़ा दिया है. दर्शकों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है. रणवीर भी राकेश बेदी की एक्टिंग के मुरीद हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर में धमाका करने से पहले राकेश बेदी टीवी के सबसे पसंदीदा शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी फैंस के दिल जीत चुके हैं.
टीवी पर छोड़ी छाप
राकेश बेदी की यही खासियत है कि वो हर किरदार में पूरी तरह से ढल जाते हैं. उनके किरदार में सच्चाई दिखती है, जिससे फैंस कनेक्ट कर लेते हैं. साल 2020 में कोविड लॉकडाउन के समय राकेश बेदी ने टीवी का नंबर वन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ज्वॉइन किया था. शो में उन्होंने बाबूलाल का किरदार निभाया था, जो एक सिंधी बिजनेसमैन है. वो शो में तारक मेहता के बॉस के रूप में नजर आए.
हालांकि, राकेश बेदी का किरदार शो में परमानेंट नहीं है. मगर जब भी वो स्क्रीन पर नजर आए, उन्होंने अपने खास अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया. अपनी शार्प कॉमिक टाइमिंग से वो फैंस को खुद से बांधे रखते हैं. अपने कर्मचारियों पर कड़ी नजर रखने के उनके अंदाज ने फैंस का खूब दिल जीता. राकेश बेदी को बाबूलाल के रोल में काफी पसंद किया गया.
अब धुरंधर 2 में राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में हर किसी के छक्के छुड़ा दिए हैं. फिल्म में वो एक कराची बेस्ड पॉलिटिशियन बने हैं. बाद में वो हमजा अली (रणवीर सिंह) के ससुर भी बन जाते हैं. फिल्म में उनकी बेटी यालीना (सारा अर्जुन) फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह से शादी कर लेती हैं. उनका एक बेटा भी होता है.
धुरंधर 2 में भले ही रणवीर सिंह लीड रोल में दिखे हैं. मगर राकेश बेदी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं. फिल्म में उन्होंने जो ट्विस्ट डाला है, उसपर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए. राकेश बेदी इस समय धुरंधर-2 को लेकर हर तरफ से वाहवाही लूट रहे हैं. वैसे राकेश बेदी के बारे में आपकी क्या राय है?
aajtak.in