900 करोड़ के पार धुरंधर 2, कलेक्शन देख पाकिस्तानियों को हुई जलन, मांगा कमाई का 80% हिस्सा

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की बंपर कमाई को देख पाकिस्तान की जनता में हलचल मची हुई है. ल्यारी के लोगों ने फिल्म की कमाई में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया है.

Advertisement
धुरंधर 2 की कमाई पर क्या बोले पाकिस्तानी? (Photo: Instagram/@officialjiostudios) धुरंधर 2 की कमाई पर क्या बोले पाकिस्तानी? (Photo: Instagram/@officialjiostudios)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा हुआ है. फिल्म सुनामी बनकर आई है, जो कमाई के पुराने रिकॉर्ड्स को धुआं-धुआं कर रही है. ग्लोबली इसका डंका बज रहा है. धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. मूवी की कहानी पाकिस्तान, कराची और ल्यारी पर सेट है, इसलिए भी पड़ोसी मुल्क की आवाम के बीच धुरंधर ने हलचल पैदा की हुई है.

Advertisement

धुरंधर 2 की कमाई पर ल्यारी के लोगों का रिएक्शन
इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें धुरंधर 2 की बेहिसाब कमाई से ल्यारी के लोगों को मिर्ची लगी है. बात इतनी बढ़ गई है कि वो फिल्म की कमाई का हिस्सा मांग रहे हैं. धुरंधर की ताबड़तोड़ कमाई से वहां के लोग हैरान दिखे. वायरल वीडियो में जब वहां के लोगों से धुरंधर के वर्ल्डवाइड बिजनेस को लेकर सवाल किया गया तो एक शख्स ने कहा- मेरे ख्याल से उन्हें कमाई का 80 फीसदी ल्यारी को देना चाहिए. वो तो फिल्में बनाते रहते हैं. उनका तो यही काम है. एक फिल्म नहीं कमाती तो दूसरी कमाकर देती है.

दूसरे ने कहा- उन्होंने 800 करोड़ तक तो कमा लिए हैं. उन्हें कम से बोलो कि चील चौक से जो कमाए हैं, कम से कम उसे तो कलर करवा दो. उन्हें चील चौक का नजारो दिखाओ, कहो कि इसे रेनोवेट करें. इस चील के जरिए आपने कमाए हैं. कम से कम इस चील के लिए तो कुछ करो. 

Advertisement

पाकिस्तान की आवाम का ये रिएक्शन भारतीय फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. कम लोग जानते होंगे कि ये फिल्म पाकिस्तान में नहीं शूट हुई है. आदित्य धर की टीम ने पाकिस्तान के ल्यारी को हूबहू थाईलैंड में रीक्रिएट किया. चील चौक से लेकर ल्यारी की तंग गलियों को इतनी पीक डिटेलिंग के साथ डिजाइन किया गया कि फैंस रियल और रील लोकेशन को देखकर कंफ्यूज हो गए. बैंकॉक में ल्यारी का 6 एकड़ का सेट लगाया गया.

न्यूजपेपर कटिंग्स की मदद से भी ल्यारी की सेट बनाया गया. जिसे कई सारे इंडियन और थाई आर्टिस्ट्स ने मिलकर बनाया. बैंकॉक के अलावा धुरंधर का सेट इंडिया की अलग-अलग लोकेशंस पर लगाया गया. लुधियाना, मुंबई, अमृतसर, लेह, लद्दाख में फिल्म को शूट किया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement