5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' को अब 13 मार्च 2026 को फिर से बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है, और ठीक उसके कुछ दिन बाद यानी 19 मार्च को इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर: द रिवेंज' सिनेमाघरों में दस्तक दे देगा. अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर क्या वजह है कि मेकर्स ने इस तरह की स्ट्रैटेजी बनाई है? आईये इसे समझते हैं.
साफ शब्दों में कहे तो फिल्मी दुनिया में अक्सर ही देखा जाता है कि फिल्म का सीक्वल आने से पहले पुराने पार्ट को चर्चा में लाया जाता है. यह कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर बड़ी जीत हासिल करने के लिए बुना गया जाल है.
पॉइंटर्स में समझिए इसके पीछे का प्लान
- अक्सर बड़ी फिल्मों की कहानी को लोग भूल जाते हैं, मेकर्स का पहला निशाना ये है कि ऑडियंस एक बार फिर धुरंधर की दुनिया से जुड़ जाएं. अब जब पुरानी फिल्म को फिर से थियेटर्स में देखेंगे तो लोग अगले पार्ट से खुद-ब-खुद अपने आप को कनेक्ट कर पाएंगे.
- सोशल मीडिया के दौर में फिल्म के हिट होने की गारंटी उसके बज पर डिपेंड करती हैं. ऐसे में 13 मार्च को री-रिलीज कर मेकर्स ने इसका ध्यान रखा है कि ये फिल्म न सिर्फ चर्चा में बनी रहेगी बल्कि पार्ट 2 के रिलीज होने तक सभी की जुबान पर धुरंधर का ही नाम रहेगा.
खास बात ये है कि ये कोई छोटी मोटी री-रिलीज नहीं बल्कि 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज हो रही है. इससे जो मोमेंटम बनेगा, वह सीधे तौर पर सीक्वल की ओपनिंग को बहुत बड़ा बना देगा. यह एक तरह से सीक्वल के लिए 'मार्केटिंग का नया फंडा है. यानी धुरंधर के पार्ट 2 का प्रमोशन भी हो गया और कमाई का तो क्या ही कहना. फायदा ही फायदा.
इस प्लान में है रिस्क!
- हां, मेकर्स का ये फैसला थोड़ा रिस्की भी नजर आता है. क्योंकि धुरंधर पहले से ही नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. अगर ओटीटी पर फिल्म आसानी से देखी जा रही है तो फिर सिनेमाघर में लोग पैसा क्यों खर्च करेंगे? वो भी एक हफ्ते के अंदर एक ही फ्रेंचाइजी की फिल्म के लिए?
खैर, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस फ्रेंचाइजी को लेकर लोगों में कितना क्रेज है. अगर आप भी धुरंधर के 'पीक डिटेलिंग' के फैन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है, क्योंकि 13 मार्च से 19 मार्च के बीच 'धुरंधर' की पूरी दुनिया आपके सामने होने वाली है.
पहला पार्ट कर चुका तगड़ी कमाई
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹1,349 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹1056 करोड़ रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से इसने लगभग ₹293 करोड़ बटोरे. इस जबरदस्त कामयाबी के साथ 'धुरंधर' अब 'दंगल' के बाद दुनिया भर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. सबसे खास बात ये फिल्म सिर्फ हिंदी भाषा में ही रिलीज हुई थी.
धुरंधर की सबसे बड़ी री-रिलीज
'धुरंधर' की यह री-रिलीज कोई छोटी-मोटी नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़े इवेंट की तरह होने वाली है. आंकड़ों पर नजर डालें तो यह फिल्म दुनिया भर में 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी, जिसके लिए 1250 से भी अधिक शोज तय किए गए हैं. री-रिलीज के लिहाज से यह अब तक की सबसे बड़ी और दमदार वापसी मानी जा रही है.
शिखर नेगी