1100 करोड़ के पार 'धुरंधर 2', रणवीर की धांसू एक्टिंग देख इमोशनल हुए करण जौहर, बोले- हर रिकॉर्ड तोड़ेगा

धुरंधर 2 ने हर किसी को वाह कहने पर मजबूर कर दिया है. अब करण जौहर ने दिल खोलकर फिल्म की तारीफ की है. करण, रणवीर और आदित्य धर के काम से काफी इंप्रेस हैं.

Advertisement
धुरंधर के फैन हुए करण जौहर (Photo: Instagram @karanjohar, Social Media) धुरंधर के फैन हुए करण जौहर (Photo: Instagram @karanjohar, Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 AM IST

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. तूफानी रफ्तार से कमाई करते हुए फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म के गानों से लेकर कास्टिंग, स्टार्स की एक्टिंग, डायरेक्शन समेत हर एक चीज की सराहना हो रही है. फैंस से लेकर सेलेब्स भी धुरंधर फैन बन चुके हैं. अब फिल्ममेकर करण जौहर ने धुरंधर की तारीफ की है. 

Advertisement

धुरंधर के लिए क्या बोले करण जौहर?

करण जौहर ने धुरंधर की तारीफ में सोशल मीडिया पर नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने आदित्य धर को नया डायरेक्टर बताया है. करण जौहर ने फिल्म से रणवीर सिंह का पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है.

उन्होंने कैप्शन में फिल्म की तारीफ में लिखा- टेस्टोस्टेरोन, हाईपर-अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चाएं जारी रहेंगी, जैसा कि होना ही चाहिए… लेकिन धुरंधर 2 इससे कहीं बढ़कर है. जसकीरत की दिल दहला देने वाली कहानी, मातृभूमि के लिए किए गए बलिदान. फिल्म का साउंड और बेहतरीन सिनेमैटिक क्राफ्ट, आदित्य धर की काबिलियत और निर्देशन पर उनकी पकड़ को साबित करता है. वो वाकई एक अद्भुत और बेमिसाल फिल्ममेकर हैं. 

 

 

करण ने आगे लिखा- उन्होंने सिर्फ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर नहीं बढ़ाया है, बल्कि एक नया बेंचमार्क सेट किया है... ये नया डायरेक्टर है. बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी. 

Advertisement

रणवीर को देख खुश हुए करण जौहर 

करण जौहर ने आगे रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग की भी तारीफ की. फिल्म में रणवीर का शानदार काम देख करण जौहर इमोशनल हो गए. उन्होंने रणवीर के लिए लिखा- रणवीर सिंह तू क्या है यार? आपके करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम. आपके हर आंसू, आपकी शांत नजर और आपका स्वैग... यह साबित करता है कि आप महान स्टार्स में से एक हैं. आप हमेशा एक ऐसे कलाकार रहेंगे जिनका कद सदियों तक याद रखा जाएगा. आप एक असली धुरंधर मूवी स्टार हैं.

करण ने आगे लिखा- मैं उन दिनों में वापस चला गया जब मैं 70 के दशक में सिंगल स्क्रीन्स पर प्योर सॉलिड हिंदी सिनेमा देखता था. उस वक्त मैं फिल्म देखकर संतुष्टि के साथ बाहर निकलता था और इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखता था. आज मैं इसी इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और धुरंधर ने मुझे याद दिला दिया कि मुझे यहां होने पर कितना गर्व और आभार महसूस होता है.

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा रही है. फिल्म का कुल कलेक्शन 1100 करोड़ के पार हो चुका है और कमाई अब तक जारी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement