रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के आने से पहले महीनों तक बिल्ड-अप और फैन थ्योरीज चलती रहीं. सभी के मन में ढेरों सवाल थे और ये जानने की बेसब्री थी कि सीक्वल में क्या दिखेगा. इसके अलावा 'धुरंधर' पार्ट 3 के ऐलान के कयास भी लग रहे थे. अब आदित्य धर की फिल्म की रिलीज के साथ सभी अफवाहों पर विराम लग गया है. इसी बात पर चलिए धुरंधर सागा के क्लाइमैक्स में गहराई से उतरते हैं और देखते हैं कि इसका अंत रणवीर सिंह के हमजा अली मजारी यानी जसकीरत सिंह रंगी के लिए क्या मायने रखता है.
(इस आर्टिकल में फिल्म धुरंधर 2 से जुड़े स्पॉइलर्स हैं. अगर फिर भी आप इसे पढ़ना चाहते हैं तो स्क्रॉल करें)
'धुरंधर 2' का क्लाइमैक्स रणवीर सिंह के किरदार हमजा को मुरिदके ले जाता है, जहां उसका सामना मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) से होता है. बलोच फाइटर्स की मदद से वह LeT कैंप को खाक कर देता है. इसके बाद पाकिस्तानी फोर्सेज उसे गिरफ्तार कर लेती हैं और टॉर्चर करती है. उन्हें पता चल जाता है कि हमजा असल में एक भारतीय एजेंट है. हालांकि अजय सान्याल (आर माधवन) एक सीनियर पाकिस्तानी आर्मी ऑफिशियल को ब्लैकमेल करके उसे छुड़ा लेते हैं.
इस पॉइंट पर एक बड़ा ट्विस्ट आता है. जमील जमाली (राकेश बेदी), एक सीनियर पाकिस्तानी पॉलिटिशियन, जो पिछले लगभग 50 साल से पाकिस्तान में है, असल में भारतीय एजेंट निकलते हैं. जमाली, हमजा यानी जसकीरत से मिलते हैं भारत वापस लौटने में उसकी मदद करते हैं. इस प्लॉट ट्विस्ट ने हमजा को बॉर्डर के उस पार मौत से बचा लिया. अंत में, रणवीर का कैरेक्टर भारत लौटता है, सान्याल से मिलता है, और फिर पंजाब के अपने गांव पहुंचता है, जहां वो अपनी फैमिली को सालों के बाद एक बार फिर देखता है. लेकिन सीन ओपन एंडेड तरीके से खत्म होता है. इससे ऑडियंस को यकीन नहीं होता कि वह फैमिली के साथ रीयूनाइट होगा या स्पाई की नई जिंदगी में वापस लौटेगा. रणवीर इस सीन में कैमरा को देखकर लुक देते हैं.
मगर फिल्म यहीं खत्म नहीं होती. दो एंड-क्रेडिट्स सीन हैं. एक में जसकीरत सिंह रंगी की ट्रेनिंग का मॉन्टाज है. सान्याल के रंगी को बचाने के बाद वो स्पाई बनने की कड़ी ट्रेनिंग लेता है. इसमें वो कॉम्बैट, जासूसी, कुरान पढ़ना, अलग-अलग भाषाएं बोलना और अपने इमोशन्स को नियंत्रण में रखना सीखता है. इतना ही नहीं, उसे जहरों का मास्टर तक बनता दिखाया गया है.
दूसरा पोस्ट-क्रेडिट्स सीन 30 सेकंड का है. इसमें पाकिस्तानी जनरल शाहनवाज (राज जुत्शी) अपने आदमियों के सामने पागलों की तरह बिफरता दिखाया गया है. इसी पाकिस्तानी जनरल को सान्याल ने ब्लैकमेल करके हमजा को बचाया था. यह सीन ज्यादातर फन थ्रोअवे लगता है, क्योंकि यह स्टोरी में ज्यादा कुछ जोड़ता नहीं. पॉपुलर बिलीफ के उलट, दोनों पोस्ट-क्रेडिट्स सीन में पार्ट 3 का कोई हिंट नहीं दिया गया है.
aajtak.in