डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को आज सीबीएफसी (CBFC) सर्टिफिकेट मिल गया है. रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का इंतजार चाहनेवालों को बेसब्री से है. माना जा रहा था कि 'धुरंधर' का ये सीक्वल पिछली फिल्म से भी लंबा होगा. बताया गया था कि ये 4 घंटे की पिक्चर हो सकती है. सर्टिफिकेट के साथ पिक्चर की रेटिंग समेत इसके रनटाइम का भी खुलासा हो गया है.
सीबीएफसी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' को ए रेटिंग कैटेगरी दी गई है. इसका मतलब है कि ये फिल्म 'अडल्ट ओन्ली' है. फिल्म का रनटाइम 229.6 मिनट यानी लगभग 3 घंटे और 50 मिनट है. 'धुरंधर 2' की प्लॉट समरी भी इसमें देखी जा सकती है. इसमें लिखा है- रहमान डकैत की मौत के बाद भारतीय एजेंट जसकीरत सिंह रांगी उर्फ हमजा अली मजहरी पाकिस्तान के गैंगस्टर टेरर नेटवर्क में अपने ऊपर उठाने पर काम करता है. उसका मकसद भारत के दुश्मनों को खत्म करना है.
ये हैं अभी तक की सबसे लंबी फिल्में
इसी के साथ 'धुरंधर: द रिवेंज', इंडियन सिनेमा की अभी तक की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में सांतवें नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में 'तमस' (298 मिनट), 'थवमई थवमिरुंधु' (275 मिनट), 'एललोसी: कारगिल' (255 मिनट), 'मेरा नाम जोकर' (248 मिनट), 'संगम' (238 मिनट) और 'लगान' (233 मिनट) शामिल है. पहले पार्ट की बात की जाए तो फिल्म 'धुरंधर' का रनटाइम लगभग 3 घंटे 35 मिनट था. पिक्चर की रिलीज से पहले इसके रनटाइम को लेकर चिंता जताई जा रही थी. हालांकि फिल्म ने इतना लंबा होने के बावजूद शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखा था.
फिल्म 'धुरंधर 2', 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू होंगे. इसकी एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही खुली थी. जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए अभी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा अभी से पार कर लिया है. देखना होगा कि थिएटर में रिलीज होने के बाद ये फिल्म क्या कमाल करके दिखाती है. माना जा रहा है कि 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को ये शुरुआती वीकेंड में ही छू सकती है. दर्शकों के बीच 'धुरंधर 2' को लेकर बेहद उत्साह है.
सना फरज़ीन