'सोचो जितना हिंसक सोच सकते हो', कैसे बनी धुरंधर 2 की खतरनाक दुनिया? एक्शन डायरेक्टर ने किया रिवील

धुरंधर 2 ने 3 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म के खतरनाक एक्शन और खून-खराबे वाले सीन चर्चा में हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि मेकर्स ने असल में शूट किए गए 40% और भी ज्यादा हिंसक सीन हटा दिए. जानिए एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब का बड़ा खुलासा.

Advertisement
'धुरंधर 2' के काटे गए हिंसक सीन्स (Photo: ITGD) 'धुरंधर 2' के काटे गए हिंसक सीन्स (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:52 AM IST

3 दिन में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी धुरंधर 2 में खून खराबे वाले सीन्स की भरमार है. जिस किसी ने भी धुरंधर फ्रेंचाइजी देखी है- चाहे प्रीक्वल हो या नया सीक्वल, वो जानता है कि फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक जबरदस्त एक्शन से भरी हुई है. इसमें दिखाई गई हिंसा इतनी ज्यादा और रियल लगती है कि कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की शूटिंग इससे भी ज्यादा हिंसक सीन्स के साथ की गई थी.

Advertisement

और भी होना था खून खराबा...

धुरंधर के जबरदस्त एक्शन के पीछे एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब का बड़ा हाथ है. उन्होंने हाल ही में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें हिंसा को लेकर पूरी छूट दी थी. लेकिन फिल्म में शूट किए गए उन हिंसक सीन्स का महज 60 प्रतिशत ही लिया गया. इसकी पीछे एक बड़ी वजह थी. 

हिंदी रश से बातचीत में एजाज ने कहा- हमने पूरी तरह से डिटेल में हिंसा वाले सीन शूट किए थे, लेकिन फिल्म में जो दिखाया गया है वो सिर्फ 60% है. क्योंकि अब OTT का जमाना है और बच्चे भी इसे देख सकते हैं, इसलिए हमें इसे थोड़ा कम करना पड़ा.

क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- आदित्य धर ने हमें पूरी आजादी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘एजाज भाई, जितना ब्रूटल सोच सकते हो सोचो. जितने खतरनाक तरीके से मार सकते हो, वैसा सोचो.’ और हमने वैसा ही किया. आदित्य खुद बहुत शांत और तेज दिमाग वाले इंसान हैं, लेकिन जब बात एक्शन की आती है तो उनका सोचने का तरीका बिल्कुल अलग हो जाता है.

Advertisement

ऑन-सेट तैयार हुए कई सीन्स

फिल्म के कई सीन पहले से प्लान करके और रिहर्सल करके शूट किए गए, लेकिन कुछ सीन मौके पर ही तैयार किए गए. एजाज ने एक सीन का जिक्र करते हुए बताया कि मस्जिद के अंदर वाला वो सीन, जिसमें हमजा मलबे से मेजर इकबाल के आदमी को मारता है, शूटिंग के दौरान ही बनाया गया था. उन्होंने कहा- काफी आइडियाज सेट पर ही आए. आदित्य चाहते थे कि एक्शन ‘मासी’ लगे- सिर्फ धक्का-मुक्की जैसा नहीं.

फिल्म का क्लाइमेक्स, जो करीब 30 मिनट से ज्यादा लंबा है, शूट करना सबसे मुश्किल था. सिर्फ मस्जिद वाले सीन की 6 दिन रिहर्सल हुई और 14 दिन शूटिंग चली. कंटिन्यूटी बनाए रखना बहुत मुश्किल था. हर डिपार्टमेंट- हेयर, मेकअप, कॉस्ट्यूम- सबने बहुत मेहनत की. हर शॉट के बाद फोटो ली जाती थी ताकि अगले दिन वही लुक दोबारा बनाया जा सके.

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, और सारा अर्जुन के साथ-साथ कई दमदार स्टार कास्ट शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement