आधी रात में शूट हुआ 'अतीक अहमद' मर्डर सीन, धुरंधर के एक्शन डायरेक्टर ने रिवील किया सीक्रेट

धुरंधर 2 के चर्चित ‘अतीक अहमद’ इंस्पायर्ड सीन को लेकर एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि रियल घटना को फिल्माना कितना चुनौतीपूर्ण था और कैसे कड़ी रिहर्सल के बाद आधी रात में इस सीन को शूट किया गया.

Advertisement
धुरंधर में कौन बना अतीक अहमद? (Photo: x/@B62Studios) धुरंधर में कौन बना अतीक अहमद? (Photo: x/@B62Studios)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म की कास्ट से लेकर सीन्स तक की तारीफ हो रही है. फैंस जानने को बेकरार हैं कि किस सीन की शूटिंग कैसे हुई. फिल्म में आतीफ अहमद का पुलिस हिरासत में गोली मारे जाने वाला सीन लोगों को खूब लुभा रहा है. ये यूपी के फेमस गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है. धुरंधर के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन को कैसे फिल्माया- का सीक्रेट रिवील किया है. 

Advertisement

अतीक अहमद सीन 'डिकोडेड'

एजाज गुलाब ने बताया कि रियल इंसीडेंट वाले एक्शन सीन शूट करना फिक्शन सीन से ज्यादा मुश्किल होती है. क्योंकि लोगों को याद होता है कि असल में क्या हुआ था. लेकिन कड़ी रिहर्सल के बाद टीम ने आधी रात में ही पूरे सीन को शूट कर लिया था. 

डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में एजाज गुलाब ने कहा कि - उसे शूट करना बहुत मुश्किल था. रियल सीक्वेंस को रील में डालना बेहद कठिन है. ऑडियन्स ने पहले से ही न्यूज चैनल्स पर देखे हुए हैं वो सीन्स, तो उनके दिमाग में वो है कि कैसे उसको मारा गया था. सबके सामने लाइव था. 

'तो लाइव सीक्वेंस को शूट करने में सब ध्यान देना पड़ता है कि पुलिस कहां होगी, कैरेक्टर कहां होगा, बंदा कहां से आएगा. इसका चैलेंज वही है. उसको कितनी गोलियां चलानी हैं, कैसे चलानी हैं. सरेंडर भी उसी तारीख को करना है. सबकुछ सेम करना था. हालांकि उसे भी हमने बहुत शॉर्ट टाइम में पूरा किया, लेकिन रिहर्सल पूरी करके रखी थी. सीक्वेंस की शूटिंग हमने आधी रात में कम्प्लीट कर ली थी.'

Advertisement

एजाज ने आगे कहा कि- अतीक अहमद वाला किरदार छोटा था लेकिन रियल लगना चाहिए इसलिए पूरी तैयारी करवाके शूट किया. क्योंकि ऐसे सीन्स में आप एक दायरे में फंस जाते हो, क्योंकि हम उसके बाहर गए तो नोटिस हो जाएगा. अगर अपना रीक्रिएशन हो तो थोड़ा बढ़ाया घटाया जा सकता है. 

किसने निभाया किरदार?

धुरंधर में सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में आतिफ अहमद का किरदार निभाया. उनका हुलिया हूबहू अतीक की तरह लगा. धुरंधर 2 में सलीम की नई एंट्री हुई है. आतिफ के किरदार में उनकी कास्टिंग की तारीफ हो रही है. फैंस इस कास्टिंग से वाकई हैरान हैं. सलीम ने '12वीं फेल', ‘इंडिया लॉकडाउन’ और ‘रक्षाबंधन’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी अपनी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement