आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है. फिल्म की कास्ट से लेकर सीन्स तक की तारीफ हो रही है. फैंस जानने को बेकरार हैं कि किस सीन की शूटिंग कैसे हुई. फिल्म में आतीफ अहमद का पुलिस हिरासत में गोली मारे जाने वाला सीन लोगों को खूब लुभा रहा है. ये यूपी के फेमस गैंगस्टर अतीक अहमद से प्रेरित है. धुरंधर के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन को कैसे फिल्माया- का सीक्रेट रिवील किया है.
अतीक अहमद सीन 'डिकोडेड'
एजाज गुलाब ने बताया कि रियल इंसीडेंट वाले एक्शन सीन शूट करना फिक्शन सीन से ज्यादा मुश्किल होती है. क्योंकि लोगों को याद होता है कि असल में क्या हुआ था. लेकिन कड़ी रिहर्सल के बाद टीम ने आधी रात में ही पूरे सीन को शूट कर लिया था.
डिजिटल कमेंट्री से बातचीत में एजाज गुलाब ने कहा कि - उसे शूट करना बहुत मुश्किल था. रियल सीक्वेंस को रील में डालना बेहद कठिन है. ऑडियन्स ने पहले से ही न्यूज चैनल्स पर देखे हुए हैं वो सीन्स, तो उनके दिमाग में वो है कि कैसे उसको मारा गया था. सबके सामने लाइव था.
'तो लाइव सीक्वेंस को शूट करने में सब ध्यान देना पड़ता है कि पुलिस कहां होगी, कैरेक्टर कहां होगा, बंदा कहां से आएगा. इसका चैलेंज वही है. उसको कितनी गोलियां चलानी हैं, कैसे चलानी हैं. सरेंडर भी उसी तारीख को करना है. सबकुछ सेम करना था. हालांकि उसे भी हमने बहुत शॉर्ट टाइम में पूरा किया, लेकिन रिहर्सल पूरी करके रखी थी. सीक्वेंस की शूटिंग हमने आधी रात में कम्प्लीट कर ली थी.'
एजाज ने आगे कहा कि- अतीक अहमद वाला किरदार छोटा था लेकिन रियल लगना चाहिए इसलिए पूरी तैयारी करवाके शूट किया. क्योंकि ऐसे सीन्स में आप एक दायरे में फंस जाते हो, क्योंकि हम उसके बाहर गए तो नोटिस हो जाएगा. अगर अपना रीक्रिएशन हो तो थोड़ा बढ़ाया घटाया जा सकता है.
किसने निभाया किरदार?
धुरंधर में सलीम सिद्दीकी ने फिल्म में आतिफ अहमद का किरदार निभाया. उनका हुलिया हूबहू अतीक की तरह लगा. धुरंधर 2 में सलीम की नई एंट्री हुई है. आतिफ के किरदार में उनकी कास्टिंग की तारीफ हो रही है. फैंस इस कास्टिंग से वाकई हैरान हैं. सलीम ने '12वीं फेल', ‘इंडिया लॉकडाउन’ और ‘रक्षाबंधन’ जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने फेमस वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी अपनी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था.
aajtak.in