मोनोकनी में Chitrangda Singh का सिजलिंग लुक, फैन्स बोले- Ufff

ब्लैक मोनोकनी में चित्रांगदा सिंह बेहद बोल्ड लग रही हैं. मोनोकनी भी काफी खास है. इसमें साइड से कई सारे कट लगे हुए हैं जो चित्रांगदा सिंह को ग्लैमरस लुक दे रहे हैं. सोफे का सहारा लेकर वह जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं और कैमरे में पोज दे रही हैं.

Advertisement
चित्रांगदा सिंह चित्रांगदा सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST
  • चित्रांगदा सिंह ने बिखेरा जलवा
  • ब्लैक मोनोकनी में आईं नजर
  • काफी सल्ट्री है लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर फैन्स को अपनी प्रोजेक्ट्स और पर्सनल लाइफ को लेकर अपडेट देती हैं. इस बार चित्रांगदा सिंह का वीकेंड काफी खास है. 45 साल की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने खुद की सल्ट्री फोटोज पोस्ट की हैं, जिसके साथ दर्शकों को बताया है कि इस बार का वीकेंड उनका थोड़ा ग्लैमरस से भरा होने वाला है. 

Advertisement

मोनोकनी में जीता फैन्स का दिल
ब्लैक मोनोकनी में चित्रांगदा सिंह बेहद बोल्ड लग रही हैं. मोनोकनी में वे दिखी हैं. जिसमें साइड से कई सारे कट लगे हुए हैं जो चित्रांगदा सिंह को ग्लैमरस लुक दे रहे हैं. सोफे का सहारा लेकर वह जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं और कैमरे में पोज दे रही हैं. फैन्स इनकी सल्ट्रीनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "ओफ, आप कितनी खूबसूरत दिखती हैं, वह भी इस उम्र में." एक और फैन ने लिखा, "आप मेरी फेवरेट हैं और जब भी पोस्ट करती हैं, मुझे अपना दीवाना बना लेती हैं."

किलर के किरदार में अभिषेक बच्चन की दमदार एक्टिंग, बॉब बिस्वास बन कर जीता दिल

चित्रांगदा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो यह कुछ समय पहले फिल्म 'बॉब बिस्वास' में अभिषेक बच्चन संग नजर आई थीं. हालांकि, फिल्म में चित्रांगदा सिंह का कुछ खास रोल नहीं था, लेकिन इतना जरूर था कि लोगों की नजर में यह आईं. अभ‍िषेक और चित्रांगदा के अलावा फिल्म में पूरब कोहली, समारा तिजोरी और अमर उपाध्याय भी महत्वपूर्ण भूम‍िका में नजर आए.

Advertisement

ससुराल में Ranveer Singh की ऐसी हो रही खातिरदारी, एक्टर ने शेयर की फोटोज

'बॉब ब‍िस्वास' को सुजॉय, गौरी खान और गौरव वर्मा ने रेड चिल‍िज एंटरटेनमेंट और बाउंड स्क्र‍िप्ट प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था. अभ‍िषेक ने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है. उनके काम को लोगों ने काफी सराहा था. 'बॉब ब‍िस्वास', साल 2012 में आई फिल्म 'कहानी' का स्प‍िन ऑफ है. कहानी मूवी में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर 'बॉब ब‍िस्वास' का कैरेक्टर है, जिसे 'बॉब ब‍िस्वास' फिल्म में दिखाया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »