दमदार सोशल फिल्मों से बना नाम, तापसी करवाएंगी 'अस्सी' का बेड़ा पार?

तापसी पन्नू ‘अस्सी’ के साथ अपने सिग्नेचर सोशल वारियर अवतार में लौटी हैं. मगर बॉक्स ऑफिस की धारा उनकी फिल्मके खिलाफ बह रही है. दमदार ट्रेलर के बावजूद फिल्म की ओपनिंग स्लो हो सकती है. क्या वर्ड ऑफ माउथ ‘अस्सी’ को बचाएगा, या ये भी स्ट्रगल करती सोशल फिल्मों की लिस्ट में जुड़ जाएगी?

Advertisement
तापसी पन्नू की 'अस्सी' कर पाएगी कमाल? (Photo: ITGD) तापसी पन्नू की 'अस्सी' कर पाएगी कमाल? (Photo: ITGD)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

तापसी पन्नू इस बार एक दमदार सोशल ड्रामा 'अस्सी' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. डायरेक्टर अनुभव सिन्हा की इस फिल्म में तापसी एक वकील के रोल में हैं, जो एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ रही हैं. 'अस्सी' का ट्रेलर बहुत दमदार था और तापसी एक बार फिर उस दमदार फॉर्म में नजर आईं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. मगर फिल्म का असली टेस्ट शुक्रवार को होता है. और इस टेस्ट में स्ट्रगल करना तापसी के करियर की कहानी बनता जा रहा है. हमेशा सोशल कहानियों के साथ खड़ी रहने वालीं तापसी की 'अस्सी' फिर से उसी स्ट्रगल की तरफ बढ़ रही है.

Advertisement

सोशल कहानियां और तापसी का स्ट्रगल
'चश्म-ए-बद्दूर' (2013) से रेगुलर मसाला फिल्म हिरोइन स्टाइल में डेब्यू करने वाली तापसी ने बॉलीवुड में अपने लिए एक अलग पहचान गढ़ी है. नीरज पांडे की फिल्म 'बेबी' (2015) में एक अंडरकवर ऑफिसर के रोल में नजर आईं तापसी का काम दर्शकों की याददाश्त पर हमेशा के लिए छप गया. यहां से उन्होंने एक के बाद एक लगातार ऐसे रोल चुने, जो ट्रेडिशनल हिरोइन टेम्पलेट से अलग थे. उन्होंने ऐसी फिल्में चुनीं जो उन्हें हैरान-परेशान, हीरो के सहारे खड़ी हिरोइन नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के लिए लड़ने वाले मजबूत किरदारों में लेकर आईं.

'बेबी' वाले किरदार के साथ ही उन्हें नीरज पांडे ने सोलो फिल्म 'नाम शबाना' में लिया. 'पिंक' में उन्होंने मोलेस्टेशन विक्टिम का जो किरदार निभाया, वो उनके करियर की हाइलाइट बन गया. इस फिल्म ने दमदार सब्जेक्ट वाली फिल्मों की एक्ट्रेस के तौर पर तापसी की पहचान पक्की की. इस पहचान के साथ तापसी ने अनुभव सिन्हा की 'मुल्क' (2018) और 'थप्पड़' (2020) जैसी फिल्में लीड कीं. उनकी ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाब रहीं. हालांकि, इनके बीच तापसी ने 'मनमर्जियां', 'जुड़वा 2' और 'सूरमा' जैसी फिल्में भी कीं.

Advertisement

लॉकडाउन के बाद फंसीं तापसी
लॉकडाउन के बाद तापसी की फिल्मों में उनका सिग्नेचर सोशल वारियर अंदाज थोड़ा कम दिखा. ऊपर से 'लूप लपेटा', 'रश्मि रॉकेट', 'तड़का', 'हसीन दिलरुबा' और 'ब्लर' जैसी फिल्मों से वो ओटीटी पर ज्यादा नजर आईं. थिएटर्स में रिलीज हुई 'शाबाश मिठू' और 'दोबारा' में उन्हें तो तारीफ मिली, मगर ये बुरी तरह फ्लॉप हो गईं. तापसी को फिर से संभाला शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'डंकी' ने.

उनका काम भी पसंद किया गया और उनके खाते में एक बड़ी फिल्म भी आई. अक्षय कुमार के साथ 'खेल खेल में' ने तापसी को जनता को याद रहने वाले एंटरटेनिंग रोल में पेश किया. और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' उनके लिए तारीफें लेकर आई. इन फिल्मों से पॉपुलैरिटी का ग्राफ फिर से ऊपर आने के बाद तापसी अब फिर से अपने सिग्नेचर सोशल वारियर अवतार के साथ 'अस्सी' लेकर आ रही हैं.

कैसे हैं 'अस्सी' के चांस?
'अस्सी' एक रेप सर्वाइवर की कहानी है, जिसका रोल बेहद टैलेंटेड कनी कुश्रुति ने निभाया है. तापसी उनका केस लड़ने वाली लॉयर के रोल में हैं. फिल्म बहुत दमदार है और अंदर तक झिंझोड़ने वाली है. लेकिन अगर विशुद्ध बिजनेस की नजर से देखा जाए, तो 'अस्सी' स्ट्रगल करने वाली है. फिल्म के ट्रेलर को तो बहुत पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था, मगर इसके बाद से ये लगातार चर्चा में रहना मैनेज नहीं कर पाई. तापसी का ग्राफ पिछले डेढ़-दो साल में धीरे-धीरे ऊपर जरूर आया है, मगर इस समय उनकी स्टार पावर पहले जितनी दमदार नहीं है कि सिर्फ उनके नाम से फिल्म का माहौल बन जाए.

Advertisement

ऊपर से लॉकडाउन के बाद सोशल मैसेज वाली फिल्मों का बिजनेस बॉलीवुड के लिए टेंशन का टॉपिक बना हुआ है. ऐसे में 'अस्सी' को शुरुआत तो स्लो मिलेगी. आगे का खेल कहानी और एक्टर्स की तारीफों पर डिपेंड होगा, जिसमें तापसी के दमदार काम का बड़ा रोल है. एक ट्रेंड ये भी है कि तारीफों के भरोसे फिल्में धीरे-धीरे उठने लगी हैं. अगर शुक्रवार शाम तक 'अस्सी' का माहौल बनना शुरू हुआ, तो वीकेंड में फिल्म सॉलिड हालत में पहुंच सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement