IPL के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन के धाम पहुंचे. दोनों ने अक्षय तृतीया के खास दिन गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. इस दौरान दोनों भक्ति में लीन नजर आए. प्रवचन सुनते हुए अनुष्का इमोशनल होती नजर आईं. उनकी आंखें नम दिखीं.
अनुष्का हुईं इमोशनल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अनुष्का और विराट दोनों ही प्रेमानंद महाराज के प्रवचन में बैठे नजर आए. कपल के अलावा भी वहां कई दूसरे लोग मौजूद थे. प्रेमानंद महाराज की बातें सुनकर अनुष्का शर्मा इमोशनल होती हुई नजर आईं. उनकी आंखों में आंसू दिखे. वहीं, विराट भक्ति में लीन दिखे. वहां मौजूद दूसरे लोग भी इमोशनल होते हुए देखे जा सकते हैं.
अनुष्का और विराट दोनों ही माथे पर तिलक लगाए दिखे. अनुष्का गले में कंठी पहने भी देखी जा सकती हैं. सफेद सूट में उनका सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. अनुष्का-विराट अक्सर ही प्रेमानंद महाराज से मिलने आते-जाते रहते हैं. वो अपने बच्चों को भी उनका आशीर्वाद दिलवा चुके हैं.
विराट कोहली इन दिनों IPL में बिजी हैं. वहीं, अनुष्का शर्मा उनकी सपोर्ट सिस्टम बनकर हर मैच में स्टेडियम में उन्हें चीयर करती नजर आती हैं. शादी के सालों बाद भी कपल का प्यार और बॉन्ड अटूट है. दोनों ने अपनी स्ट्रॉन्ग पार्टनरशिप से एक नई मिसाल कायम की है.
लंदन में बसे अनुष्का-विराट
परिवार के खातिर अनुष्का ने शोबिज से भी दूरी बना ली है. वो दोनों बच्चों और विराट संग लंदन में शिफ्ट हो चुकी हैं. वो अब किसी बॉलीवुड पार्टी का भी हिस्सा नहीं बनतीं. वो बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं. हालांकि, वो भारत आती-जाती रहती हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क