IPL 2022: Virat Kohli के मैच विनिंग कैच पर चीयर करती नजर आईं सास, क्यूट फोटो वायरल

IPL 2022: RCB का सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली संग मैच देखने पहुंची. भले ही खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने मैच विनिंग कैच पकड़ा. इस दौरान विराट की सास यानी अनुष्का शर्मा की मॉम उन्हें सपोर्ट करती नजर आईं.

Advertisement
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, आशिमा शर्मा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, आशिमा शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST
  • ऋषभ पंत का लिया शानदार कैच
  • फिर नहीं चल सका विराट कोहली का बल्ला

IPL 2022: इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के लिए महाकुंभ का समय है. IPL टूर्नामेंट चल रहा है और इस मौके पर फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं. जब आईपीएल चलता है तो स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद होते हैं. कुछ समय पहले ही लखनऊ सुपरज्वाइंट्स का सपोर्ट करने के लिए एक्टर सुनील शेट्टी नजर आए थे. अब RCB का सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा अपनी फैमिली संग मैच देखने पहुंचीं. विराट कोहली ने मैच विनिंग कैच पकड़ा. इस दौरान विराट की सास यानी अनुष्का शर्मा की मॉम उन्हें सपोर्ट करती नजर आईं. 

Advertisement

विराट को मिला सासू मां का सपोर्ट

दरअसल मैच क्रूशियल मोड़ पर था और इस दौरान RCB को विकेट की तलाश थी. ऋषभ पंत मैदान पर सेट हो चुके थे और बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगा रहे थे. अगर वे 1-2 ओवर और मैदान पर टिक जाते तो मैच RCB के चंगुल से निकल ही जाता. लेकिन 17वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद को भांपने में ऋषभ चूक कर गए. ऋषभ ने मारा तो शॉर्ट तेजी से था लेकिन टाइमिंग में दिक्कत हो गई और विराट कोहली ने एक शानदार कैच लपक लिया. ऋषभ ने 17 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 34 रन बनाए.

स्टेडियम से तस्वीर

Virat Kohli IPL 2022: किंग कोहली का 'वन हैंड कैच', ऋषभ पंत को आउट कर पलट दिया मैच

Advertisement

ये कैच लपकने के बाद ही RCB के सपोर्टर्स खुशी से झूम उठे. अनुष्का शर्मा भी काफी खुश नजर आईं. साथ ही उनके बगल में खड़ी उनकी मॉम आशिमा शर्मा ने भी विराट को थम्प्सअप किया और वे भी इस कैच से काफी खुश थीं. विराट ने सुपरमैन की तरह उछल कर कैच लिया और मैच का रुख बदल दिया. अपनी सासू मां के इस थम्प्सअप पर विराट ने रिएक्ट भी किया और खुशी जाहिर करते नजर आए. इस दौरान की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

स्टेडियम से तस्वीर

कब चलेगा विराट का बल्ला? 

बता दें कि विराट कोहली अभी भी अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं. वे पिछले मैच में सिर्फ 12 रन पर आउट हो गए. पिछले 2 सालों से उनके लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. ना तो उनके बल्ले से शतक निकला है ना तो वे कोई खास पारी ही खेल पाए हैं. जबकी अब तो उन्होंने कैप्टनशिप से भी इस्तीफा दे दिया है. लेकिन फैंस को पूरा यकीन है कि विराट जब भी वापसी करेंगे तो वो एक जोरदार वापसी होगी. अभी भी विराट कोहली के स्टेट्स अविश्वशनीय हैं और वे विश्व के महानतम बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement