'एनिमल' से मिला एक्शन का हाई डोज 'डंकी' के लिए वरदान? 'सलार' के सामने शाहरुख की फिल्म करेगी कमाल!

रणबीर कपूर की 'एनिमल' थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म में इतना खून-खच्चर है कि कई दर्शकों के लिए पचाना मुश्किल है. ये पूरा साल एक्शन फिल्मों से भरा रहा है और हिंदी की सबसे बड़ी फिल्मों में एक्शन का खूब डोज रहा. ऐसे में शाहरुख खान की 'डंकी' के पास एक रिलीफ की तरह आ रही है.

Advertisement
प्रभास, शाहरुख खान प्रभास, शाहरुख खान

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 05 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' उन फिल्मों में से एक है, जिनका इंतजार लोगों को साल शुरू होने के पहले से ही खूब रहा है. 21 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार 'डंकी' का प्रमोशन शुरू हो चुका है. प्रोमो, गाने और फिल्म की झलकियां जनता में 'डंकी' के लिए माहौल बनाने लगे हैं. मगर शाहरुख की इस फिल्म के लिए थिएटर्स का सफर आसान नहीं होने वाला. और इसकी वजह है पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म 'सलार', जो एक दिन बाद ही 22 दिसंबर को रिलीज होगी.

Advertisement

KGF फ्रैंचाइजी जैसी धुआंधार एक्शन फिल्में बना चुके प्रशांत नील 'सलार' के डायरेक्टर हैं. उनके हीरो प्रभास का स्टारडम ऐसा है कि उनकी फ्लॉप फिल्में भी 100 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग कर चुकी हैं. 'डंकी' के आगे 'सलार' तगड़ा कॉम्पिटीशन लेकर आएगी. हालांकि दोनों बहुत अलग जॉनर की फिल्में हैं और दोनों का फील भी बहुत अलग है. मगर 'डंकी' में एक ऐसी अलग बात है जो क्लैश में इसे मजबूत बनाएगी. 

एक्शन की भरमार में कॉमेडी की राहत 
प्रभास की 'सलार' एक गैंगस्टर ड्रामा है. फिल्म का प्रॉमिस है कि ऐसा एक्शन देखने को मिलेगा जो दर्शकों के पसीने छुड़ा देगा. डायरेक्टर प्रशांत नील इस तरह के एक्शन को बड़े शानदार तरीके से पेश करने में एक्सपर्ट भी हैं. लेकिन 'सलार' से ठीक पहले थिएटर्स में एक धमाकेदार फिल्म पहले ही जनता को खून-खच्चर भरे तेज-तर्रार एक्शन का भरपूर डोज दे रही है. 

Advertisement

1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'एनिमल' थिएटर्स में भौकाल बनाए हुए है. जिस तरह की पॉपुलैरिटी इस फिल्म को मिल रही है, उससे तय है कि 22 दिसंबर के बड़े क्लैश से पहले तक ये ऑडियंस की पहली चॉइस रहने वाली है. यानी 'सलार' देखने का मतलब होगा थिएटर्स में बैक टू बैक एक्शन देखना. मास एक्शन फिल्मों के लिए वैसे तो जनता हमेशा तैयार बैठी रहती है, लेकिन इस साल एक्शन का जलवा थिएटर्स में लगातार बरकरार रहा है. 

रोमांस के किंग शाहरुख खान के साल की शुरुआत ही अपने नए एक्शन अवतार से की और 'पठान' में खूब स्टंट्स करते नजर आए. लेकिन उनका ये अवतार देखकर शायद जनता का दिल नहीं भरा. साल की अपनी दूसरी रिलीज 'जवान' में शाहरुख एकदम नए तरीके का, रॉ एक्शन करते दिखे. 'पठान' तो लगातार जनता की फेवरेट रही ही, मगर 'जवान' ने इससे भी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोरी. इन दोनों के अलावा दर्शकों ने इस साल अजय देवगन की 'भोला', सनी देओल की 'गदर 2' और सलमान खान की 'टाइगर 3' जैसी फिल्में भी देखीं. इन सभी की खासियत इनका एक्शन ही था.

एक्शन से आराम, लाइट फिल्म का प्रोग्राम 
इस साल एक्शन फिल्मों की इस भरमार के बीच आई लाइट मूड वाली फिल्मों ने भी थिएटर्स में अच्छा बिजनेस किया है. खुद रणबीर की ही 'तू झूठी मैं मक्कार' रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का डोज लेकर आई थी. जनता ने तो फिल्म को पसंद किया ही, इसे बॉक्स ऑफिस पर भी कामयाबी मिली. विक्की कौशल की 'जरा हटके जरा बचके' और  कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' भी कॉमेडी-फैमिली ड्रामा के साथ हिट रहीं. 

Advertisement

एक तरफ, फैमिली के साथ थिएटर्स में देखने लायक फिल्मों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने भी कमाल किया. तो दूसरी तरफ 'गदर 2' के बॉक्स ऑफिस तूफान के बीच पंकज त्रिपाठी-अक्षय कुमार की 'OMG 2' को भी बड़ी कामयाबी मिली. 

नवंबर में आई 'टाइगर 3' अभी भी कई जगह थिएटर्स में चल रही है और बड़े क्लैश से पहले तक 'एनिमल' का भी टिके रहना तय है. एक्शन और गैंगस्टर ड्रामा भले बीते कुछ समय से बहुत पॉपुलर होते रहे हों लेकिन बॉक्स ऑफिस का ये ट्रेंड कहता है कि एक अच्छी फैमिली फिम कभी भी गेम पलट सकती है. 

'डंकी' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं, जिन्होंने '3 इडियट्स', 'मुन्नाभाई' फ्रैंचाइजी और 'पीके' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाई है. उनकी फिल्मो में कॉमेडी और ड्रामा का लेवल बहुत कमाल का रहता है. हिरानी की फिल्में पूरे परिवार के साथ बैठकर बिना असहज हुए देखी जा सकती हैं. ऊपर से 'डंकी' के स्टार शाहरुख खान हैं, जो शायद ही किसी फिल्म फैन के फेवरेट न हों. 

'डंकी' से सामने आया सारा प्रमोशन मटेरियल इस बात को कन्फर्म कर रहा है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ सोशल मैसेज और दोस्ती-यारी का परफेक्ट डोज है. फैमिली ऑडियंस इस तरह की फिल्म को हिंसा और खून-खराबे भरी फिल्मों से ज्यादा देखना पसंद करती है. पूरा साल थिएटर्स में चली वायलेंस और ताबड़तोड़ एक्शन वाली फिल्मों के बीच शाहरुख की 'डंकी' एक ताजा हवा के झोंके की तरह आ रही है. और इसकी कहानी का ये ताजापन इसे बॉक्स ऑफिस  पर 'सलार' के सामने मजबूत बनाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement