ईरान के बंदर अब्बास में बना 134 साल पुराना विष्णु मंदिर, अम‍िताभ बच्चन ने दिखाई झलक, वायरल Video

अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्राचीन विष्णु भगवान के मंदिर की झलक दिखी. एक्टर ने बताया कि ये मंदिर भारत में नहीं, बल्कि ईरान में मौजूद है जिसे आज से करीब 100 साल पहले बनाया गया था.

Advertisement
ईरान में प्राचीन विष्णु भगवान का मंदिर (Photo: Instagram @amitabhbachchan) ईरान में प्राचीन विष्णु भगवान का मंदिर (Photo: Instagram @amitabhbachchan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई सारी पोस्ट शेयर करते हैं, जिसपर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने मिलते हैं. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसकी चर्चा काफी तेजी से हो रही है. इस वीडियो में एक प्राचीन विष्णु मंदिर दिखाया गया है, जिसमें भारत-ईरान का कनेक्शन जुड़ा है. 

अमिताभ बच्चन के शेयर किए वीडियो में जो प्राचीन विष्णु मंदिर है, वो ईरान के बंदर अब्बास में स्थित है. इसका निर्माण 1892 में काजर युग के दौरान किया गया था. एक्टर ने इसकी जानकारी अपनी पोस्ट के कैप्शन में भी दी. फैंस बिग बी के इस पोस्ट से काफी हैरान दिखे क्योंकि उन्हें पहली बार भारत-ईरान के बीच रिश्ते कितने पुराने हैं, इसकी जानकारी मिली. 

Advertisement

क्यों खास है अमिताभ बच्चन की नई पोस्ट?

इस वीडियो की खास बात ये भी है कि इसमें जो गाना है वो फारसी में गाया जा रहा है, लेकिन जो सिंगर है वो भगवान विष्णु की स्तुति यानी उनके गुणगान कर रही है. अमिताभ बच्चन ने अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'ईरान के बंदर अब्बास में मौजूद प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर, जिसे 1892 में काजर युग के दौरान बनाया गया था. इसे भारत से आए हिंदू ट्रेडर्स के लिए बनाया गया था, जो उस वक्त वहां शहर में काम किया करते थे. ये गाना फारसी में है.'

फैंस इस नई जानकारी से बेहद खुश दिखे हैं और अमिताभ बच्चन का धन्यवाद भी कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें 19वीं सदी के एक प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर के दर्शन कराए. वहीं कई लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं. 

Advertisement

बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की, तो एक्टर इन दिनों कल्कि 2 फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. वो अपने किरदार अश्वत्थामा में वापस लौटने वाले हैं, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसके अलावा, बिग बी अपनी कोर्ट-रूम ड्रामा फिल्म सेक्शन 84 में भी बिजी चल रहे हैं. ये फिल्म काफी समय पहले बन गई थी, जिसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म में डायना पेंटी, निमरत कौर और अभिषेक बनर्जी भी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement