कान्स, दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव है. देसी-विदेशी सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल के ग्लोबल मंच पर फैशन का टशन दिखाते हैं. बॉलीवुड की हसीनाएं भी कान्स में जलवे बिखरती हैं. 12 मई को आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कारपेट पर अपना ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट किया. पीच कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में वो स्टनिंग लगीं. इतनी खूबसूरत लगने के बाद भी विदेशी पैपराजी आलिया को इग्नोर करते दिखे.
आलिया का वीडियो
ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि इंटरनेट पर सामने आया एक वीडियो इसका सबूत देता है. जैसे ही आलिया रेड कारपेट पर एंट्री करती हैं, अपने फैबुलस लुक को दिखाते हुए पोज मारती हैं. चारों तरफ पैप्स से घिरीं आलिया अपना पीच दुपट्टा (Scandinavian scarf) हवा में लहराते हुए टशन दिखाती हैं. कभी अपने बालों को झटकती हैं, कभी हार्ट इमोजी बनाती हैं, तो कभी पैप्स को प्लाइंग kiss देती दिखीं. आलिया कान्स के रेड कारपेट पर खिलखिलाते हुए पोज तो दे रही थीं, लेकिन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स उन्हें छोड़ दूसरे सेलेब्स को क्लिक करने में बिजी दिखे.
वीडियो में साफ दिखता है कैसे सामने खड़े एक भी फोटोग्राफर का ध्यान आलिया पर नहीं है. सबके कैमरे का फोकस कोई और ही है. एक फोटोग्राफर दूसरे सेलेब्रिटी को पोज देने के लिए बोलता हुआ दिखा. मगर आलिया को उन्होंने पहचाना तक नहीं. कैमरे में कैद हुआ ये वीयर्ड मोमेंट एक्ट्रेस के फैंस का दिल तोड़ गया है. लेकिन पैप्स से अटेंशन ना मिलने के बाद भी आलिया ने जिस ग्रेस के साथ मुस्कुराते हुए पोज दिए हैं, उसने फैंस का दिल जीत लिया है. हालांकि ये वीडियो बताता है कि आलिया को अभी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने में वक्त लगेगा. वो प्रियंका, दीपिका और ऐश्वर्या राय की तरह इंडिया का ग्लोबल फेस नहीं बन पाई हैं.
वैसे ये पहला वाकया नहीं है. इससे पहले भी इंटरनेशनल इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करने गईं आलिया को पैप्स ने अवॉइड किया था. तब उन्हें खुद ही अपने आपको इंट्रोड्यूस करते हुए कहना पड़ा था कि वो आलिया भट्ट हैं. हालांकि फैंस ने पूरी तरह आलिया को सपोर्ट किया है. उनका कहना है धीरे-धीरे एक्ट्रेस अपनी पहचान ग्लोबल लेवल पर बना रही हैं. ये तो बस शुरुआत है. कुछ यूजर्स ने कहा- आलिया को जज करने के बजाय उनकी सफलता को सराहा जाना चाहिए.
कान्स में आलिया ने क्या पहना?
आलिया के स्ट्रैपलेस पीच गाउन को तमारा राल्फ ने डिजाइन किया. एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग कलर के दुपट्टे संग कैरी किया. एक्ट्रेस ने स्टेटमेंट पीच नेकलेस, ईयरिंग्स, सॉफ्ट मेकअप के साथ लुक कंप्लीट किया. यूजर्स ने आलिया के लुक को देखकर उन्हें प्रिंसेस का टैग दिया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क