Bigg Boss 16: 'वीकेंड का वार' पर करण जौहर ने लगाई गोरी को फटकार, कहा- घर में रहना है या बाहर..

सलमान खान को डेंगू हो गया है. इसी वजह अभी शो की कमान करण जौहर को दे दी गई है. प्रोमो में करण जौहर वीकेंड का वार होस्ट करते दिख रहे हैं. इस वीकेंड करण, अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के झगड़े पर बात करते दिखेंगे. अर्चना के साथ हुए झगड़े के लिये करण, गोरी की क्लास भी लगाएंगे.

Advertisement
गोरी नागौरी, करण जौहर गोरी नागौरी, करण जौहर

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

बिग बॉस फैंस को 'वीकेंड का वार' का बेसब्री से इंतजार रहता है. वो पूरे हफ्ते शो देखे ना देखें, लेकिन 'वीकेंड का वार' कभी मिस नहीं करते. इसकी सबसे बड़ी वजह सलमान खान हैं. सलमान खान वीकेंड पर आकर पूरे हफ्ते हुए लड़ाई-झगड़ों का हिसाब करते हैं. वैसे इस वीकेंड आपको शो पर सलमान नहीं, बल्कि करण जौहर मिलने वाले हैं. शो का प्रोमो आ चुका है. और करण जौहर आते ही घरवालों की क्लास लगा रहे हैं. 

Advertisement

करण ने संभाली बिग बॉस की कमान
सलमान खान को डेंगू हो गया है. इसी वजह से अभी शो की कमान करण जौहर को दे दी गई है, जिन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' भी होस्ट किया था. प्रोमो में करण जौहर 'वीकेंड का वार' होस्ट करते दिख रहे हैं. इस वीकेंड करण, अर्चना गौतम और गोरी नागौरी के झगड़े पर बात करते दिखेंगे. करण गोरी से कहते हैं कि उन्होंने जो उकसाने वाली चीजें कि उसका मकसद चोट पहुंचाना था या नहीं. उन्होंने बिग बॉस को भी धमकी दी. करण ने सीधा सवाल दागा,'गोरी आपको घर में रहना है या बाहर जाना है?'. करण ने गोरी से जो कहा वो आपने जान लिया. अब जानिये कि आखिर उन्होंने गोरी से ऐसा बोला ही क्यों. 

अर्चना के कैप्टन बनने से नाखुश गोरी
बिग बॉस ने शिव ठाकरे को कैप्टन की पोस्ट से फायर कर दिया है. शिव के बाद बिग बॉस ने अर्चना को घर का नया कैप्टन बना दिया है. हांलाकि, कैप्टन बनना अर्चना के लिये किसी सजा से कम नहीं है. बिग बॉस हाउस के सभी सदस्य अर्चना के खिलाफ खड़े दिखाई दिए. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम गोरी का आता है. गोरी, अर्चना की कैप्टेंसी को गलत साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं. 

Advertisement

अपकमिंग एपिसोड में वो अर्चना से बिना वजह भिड़ती दिखेंगी. गोरी पहले अर्चना के रूम से फल लाकर उन्हीं के सामने खाती हैं. इस पर जब अर्चना रिएक्शन देती हैं, तो गोरी बिग बॉस से शिकायत करने लगती हैं. यंहा तक कि वो हाथापाई पर भी उतारू हो जाती हैं. गोरी को देख कर साफ पता चल रहा है कि वो अर्चना को लड़ने के लिये उकसा रही हैं. हरियाणा की शकीरा की इसी हरकत से नाराज करण, वीकेंड का वार में उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाते दिखाई देंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement