Bigg Boss 16: 3 फुट के अब्दू रोजिक को 'TV की बहू' से हुआ प्यार, बताया दिल का हाल, शिव बोले- लड़का जवान हो गया

बिग बॉस में अब्दू और निम्रत की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है. शिव ठाकरे और साजिद खान अक्सर ही अब्दू को निम्रत का नाम लेकर टीज करते दिखते हैं. निम्रत और अब्दू की स्वीट एंड क्यूट दोस्ती दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. लेकिन अब शो में अब्दू ने फाइनली कंफेस कर दिया है कि उन्हें निम्रत काफी पसंद हैं. 

Advertisement
अब्दू रोजिक और निम्रत अब्दू रोजिक और निम्रत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

Bigg Boss 16 Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के घर में प्यार की हवाएं चलने लगी हैं. हर साल शो में कई जोड़ियां बनती हैं. लेकिन इस बार बात कुछ खास है. शो के सबसे क्यूट और एडोरेबल कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक का दिल भी अब किसी के लिए धड़कने लगा है और वो हैं छोटी सरदारनी यानी निम्रत कौर आहलूवालिया. 

अब्दू को हुआ प्यार?

Advertisement

शो में अब्दू और निम्रत की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है. शिव ठाकरे और साजिद खान अक्सर ही अब्दू को निम्रत का नाम लेकर टीज करते दिखते हैं. अब्दू भी निम्रत और अपनी दोस्ती पर किए गए मजाक को खूब एन्जॉय करते हैं. निम्रत और अब्दू की स्वीट एंड क्यूट दोस्ती दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. लेकिन अब शो में अब्दू ने फाइनली कंफेस कर दिया है कि उन्हें निम्रत काफी पसंद हैं. 

अब्दू को यूं तो सभी अक्सर ही निम्रत का नाम का लेकर छेड़ते हैं. अब एक बार फिर साजिद खान अब्दू से पूछते दिखे कि क्या उन्हें निम्रत से प्यार हो गया है. अब्दू ने इस बात पर पहले जिस तरह से रिएक्ट किया, उससे देखकर लगा कि वो निम्रत में इंटरेस्टेड नहीं हैं. लेकिन फिर शिव ठाकरे अब्दू से कहते हैं कि क्या निम्रत को देखने पर या उनके पास होने पर उनके पेट में बटरफ्लाई फील होती हैं. इस बात पर अब्दू शरमाते हुए कहते हैं- Yes. अब्दू के हां कहने पर शिव उनसे मस्ती लेते हुए कहते हैं- लड़का जवान हो गया. 

Advertisement

बिग बॉस की जान हैं अब्दू

अब्दू रोजिक की बात करें तो वो बिग बॉस के सबसे लाडले और फेवरेट कंटेस्टेंट बन चुके हैं. अब्दू को देशभर का प्यार मिल रहा है. घरवाले भी अब्दू पर अपनी जान छिड़कते हैं. अब्दू बिग बॉस 16 के अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनकी सभी घरवालों से अच्छी ट्यूनिंग है. सभी लड़कियां अब्दू को काफी पैंपर करती हैं और उनसे खूब मस्ती करती हैं. टीना, निम्रत और प्रियंका संग अब्दू का मस्तीभरा बॉन्ड काफी पसंद किया जाता है. आपको नन्हे अब्दू कैसे लगते हैं?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement