'ज्योति सिंह को बर्बाद कर दिया', पवन सिंह के चाचा ने अक्षरा सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी तलाक के कगार पर है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. इस बीच पवन के चाचा ने अक्षरा सिंह पर ज्योति को बर्बाद करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
अक्षरा सिंह ने लिया बदला? (PHOTO: Instagram @singhakshara) अक्षरा सिंह ने लिया बदला? (PHOTO: Instagram @singhakshara)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. दोनों का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है, जिस पर कभी भी फैसला आ सकता है. पवन सिंह अपनी पत्नी से अलग होने का मन बना चुके हैं. लेकिन ज्योति सिंह आज भी रिश्ते को बचाने की कोशिश कर रही हैं. तलाक केस के बीच पवन सिंह के चाचा और गुरु अजीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने शादी को लेकर क्या कहा. 

Advertisement

पवन सिंह के चाचा का बड़ा बयान 
पवन सिंह के चाचा ने कहा कि ज्योति सिंह को बर्बाद करने में अक्षरा सिंह का हाथ है. ज्योति सिंह उसी (अक्षरा) की वजह से बर्बाद है. मैं बता दूं कि अक्षरा की वजह से ही ज्योति, पवन सिंह से दूर हो गई है. पवन सिंह के चाचा का कहना है कि अक्षरा की वजह से ज्योति सिंह का घर उजड़ा है.

अक्षरा ने किया था सपोर्ट 
अक्षरा सिंह शुरुआत से ही ज्योति सिंह का सपोर्ट करती नजर आई हैं. हाल ही में उन्होंने मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह के पक्ष में बड़ी बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अगर आपने शादी की है. आप शादी करके किसी को ले जाते हो, तो आपका दायित्व बनता है. एक लड़की का ये हक बनता है कि वो एलिमनी ले. उन्होंने कहा कि ज्योति सिंह अपनी जगह सही हैं.

Advertisement

''10 करोड़ मांगें या 20 करोड़, हमको लगता है 100 करोड़ भी कम पड़ जाएगा. देना ही चाहिए. जो लड़की ने झेला है, उसके लिए 100 करोड़ भी कम है. पूरे समाज को मिलकर दिलवाना चाहिए.''

मालूम हो, बिहार इलेक्शन के टाइम पर भी अक्षरा सिंह, ज्योति के हक में बोलती दिखी थीं. 

एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा प्यार में थे. अक्षरा, पवन सिंह का हर काम करती थीं. दोनों बिना शादी किए ही पति-पत्नी की तरह रहते थे. लेकिन फिर पवन सिंह ने अक्षरा को बिना बिताए ज्योति सिंह से शादी कर ली. आज अक्षरा और पवन सिंह एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते हैं. अब इनका प्यार रंजिश में बदल चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement