पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच नीली बत्ती पर बवाल, शत्रुघ्न सिन्हा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही आसनसोल में नया विवाद खड़ा हो गया है. टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर चुनाव प्रचार के दौरान नीली बत्ती वाली गाड़ी इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. बीजेपी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे पुरानी और खराब बत्ती बताकर आरोपों को खारिज कर दिया है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच  Blue Beacon Controversy (Photo: ITG) पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच Blue Beacon Controversy (Photo: ITG)

अनिल गिरी

  • कोलकाता,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में अब नीली बत्ती को लेकर नई जंग छिड़ गई है. तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और आसनसोल से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा इस वक्त विवादों में हैं. मामला जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र का है, जहां उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगे हैं.

दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे. आरोप है कि प्रचार के दौरान उन्होंने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया, उस पर नीली बत्ती लगी हुई थी. जैसे ही विपक्षी दलों की नजर इस पर पड़ी, उन्होंने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि चुनाव के दौरान एक मौजूदा सांसद नीली बत्ती वाली गाड़ी से प्रचार कैसे कर सकता है? इस घटना ने पूरे इंडस्ट्रियल इलाके में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है.

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई: 'मैं जेंटलमैन हूं'

जब इन आरोपों पर शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़े ही खामोश अंदाज में इन्हें खारिज कर दिया. उन्होंने साफ किया कि गाड़ी पर लगी नीली बत्ती काफी पुरानी है और उन्होंने इसे नहीं लगवाया है. साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि वह बत्ती चालू हालत में नहीं है यानी वह काम नहीं कर रही है.शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को नियमों का पालन करने वाला नागरिक बताते हुए कहा, 'मैं कोई मौसमी या प्रोफेशनल राजनेता नहीं हूं. मैं एक जेंटलमैन और जिम्मेदार नागरिक हूं और मैंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है.'

वहीं, बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है. जामुड़िया से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. बिजन मुखर्जी ने टीएमसी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में तृणमूल कांग्रेस चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही है. उन्होंने इसे नियमों का सीधा उल्लंघन बताते हुए कहा कि पार्टी इसकी आधिकारिक शिकायत चुनाव आयोग से करेगी.

Advertisement

अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या स्टैंड लेता है, लेकिन इतना तो तय है कि बंगाल की इस चुनावी लड़ाई में अभी और भी कई फिल्मी मोड़ आने बाकी हैं. एक तरफ जहां उम्मीदवारों की धड़कनें तारीखों के साथ बढ़ गई हैं, वहीं दूसरी तरफ बिहारी बाबू की यह कंट्रोवर्सी आने वाले दिनों में और भी सुर्खियां बटोरने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement