असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. असम के रुझानों में बीजेपी 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. ढोल के थापों और जलेबी के साथ बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं. सूबे की 126 सीटों पर किस पार्टी की सरकार बनेगी, इस पर पूरे पूर्वोत्तर सहित देशभर की नजर बनी हुई है. असम में इस 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन के बीच देखा जा रहा है.