पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का रोड शो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास से गुजरा. इस दौरान वहां पहले से मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए हालात को काबू में कर लिया और दोनों पक्षों को अलग कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई.