Puducherry Election Results Winning Candidates List: पुडुचेरी की किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? देखें अपडेट

Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.

Advertisement
Puducherry Election Results 2026  Winning Candidates List Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 AM IST

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए ने एक बार फिर जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है. 9 अप्रैल को हुए चुनाव में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाला गठबंधन स्पष्ट बढ़त के साथ उभरा.

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.

Advertisement

30 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए इस चुनाव में एनडीए के अन्य सहयोगियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 4 सीटें जीतीं, जबकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और लिबरल जनशक्ति पार्टी (LJK) को 1-1 सीट मिली. बीजेपी के विजेताओं में वरिष्ठ नेता और मंत्री ए. नमस्सिवायम भी शामिल हैं.

यह जीत ऐसे समय आई है जब पड़ोसी तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो सीटें जीतीं.

पुडुचेरी, जो चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर एक छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, तमिलनाडु के कडलूर और विलुप्पुरम जिलों से घिरा हुआ है. विपक्ष की बात करें तो द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को 5 सीटें मिलीं, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली.

Advertisement

पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

यहां पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों की जानकारी दी जा रही है. आप राज्य की जिस विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम देखना चाहते हैं, नीचे दिए गए बॉक्स में सर्च करके देख सकते हैं. आइए देखते हैं किस सीट से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार को बढ़त मिल रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement