'TMC ने माटी माफिया को बेची, मां को रुलाया', ठाकुरनगर की रैली में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी

ठाकुरनगर में पीएम मोदी ने टीएमसी पर माटी को माफियाओं के हवाले करने और मां-माटी-मानुष के नारे से विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद बीजेपी सरकार गुंडों का हिसाब करेगी.

Advertisement
पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद चुन-चुनकर जेल जाएंगे गुंडे (Photo-ITG) पीएम मोदी ने कहा कि 4 मई के बाद चुन-चुनकर जेल जाएंगे गुंडे (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:57 PM IST

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठाकुरनगर (उत्तर 24 परगना) में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण में उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने राज्य की 'माटी को माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया' और उसकी नीतियों ने 'मां को रुलाया' है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल अब टीएमसी के कुशासन से आजादी मांग रहा है और पहले चरण के मतदान ने यह साफ कर दिया है कि टीएमसी का अहंकार चूर-चूर हो चुका है. 

Advertisement

पीएम मोदी ने टीएमसी के पुराने नारे पर तंज कसते हुए कहा, '15 साल पहले ये लोग 'मां-माटी-मानुष' की बात करके सत्ता में आए थे, लेकिन आज इनके मुंह से ये शब्द भी नहीं निकलते. क्यों? क्योंकि टीएमसी की निर्ममता ने राज्य की 'मां' को रुलाया है, यहां की 'माटी' को सिंडिकेट, माफिया और घुसपैठियों के हवाले कर दिया है और बंगाल के 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया है.' प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि अगर टीएमसी ये शब्द दोहराएगी तो उनके पाप जनता के सामने आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Mann Ki Baat: 'जनगणना में भाग लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी...', PM मोदी की जनता से अपील

4 मई के बाद 'हिसाब' की चेतावनी
प्रधानमंत्री ने मंच से खुले तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा, '4 मई के बाद भाजपा की सरकार उन गुंडों का चुन-चुनकर हिसाब करेगी जिन्होंने यहां की माताओं-बहनों को निर्ममता से रुलाया है. माफियाराज का अंत अब तय है.' पीएम ने विश्वास जताया कि पहले चरण में बंगाल ने जो 'कमाल' किया है, वह दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जीत पर मुहर लगा देगा.

Advertisement

पीएम मोदी ने उत्तर 24 परगना की जनता से संवाद करते हुए कहा कि टीएमसी ने बंगाल के गौरव को चोट पहुंचाई है. उन्होंने घुसपैठ और सिंडिकेट राज को राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताया. उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार टीएमसी के अत्याचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में हिंसा पर लगी लगाम! खबरों और दावों के बीच क्या कहते हैं आंकड़े?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement