Ground Report: ममता का शुभ-अशुभ और कालीघाट के इस छोटे से कमरे की कहानी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर कालीघाट स्थित अपने घर के उसी छोटे से कमरे से उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसे वह अपने लिए बेहद शुभ मानती हैं. आधुनिक सुविधाओं और बड़े हॉल के बावजूद दीदी का इस 10/12 के कमरे से पुराना नाता बरकरार है.

Advertisement
ममता के छोटे-से कमरे की कहानी. (photo: ITG) ममता के छोटे-से कमरे की कहानी. (photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी (टीएमसी) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. उन्होंने बड़े हॉल और आधुनिक सुविधाओं के बावजूद उम्मीदवारों की लिस्ट को कालीघाट स्थित अपने घर के उसी छोटे से कमरे में जारी किया, जिसे वह अपने लिए शुभ मानती हैं. बताया जाता है कि इस कमरे से ममता का पुराना नाता है.

Advertisement

बताया जाता है कि ये कमरा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कई बड़ी जीत का गवाह रहा है. यही वजह है कि ममता बनर्जी चुनाव से पहले इसे कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करती हैं. इसी क्रम में मंगलवार को कालीघाट के तंग रास्तों से गुजरकर जब पत्रकार ममता दीदी के घर पहुंचे तो आखिरी कोने पर स्थित ये कमरा सबका स्वागत कर रहा था. ये कमरा ममता बनर्जी की कई ऐतिहासिक जीत का गवाह रहा है. मुख्यमंत्री बनने से पहले भी ममता इसी कमरे में पत्रकारों के साथ शाम को 'आलू चप' और 'मुड़ी' खाते हुए राजनीतिक संवाद किया करती थीं. वक्त बदल गया, ममता मुख्यमंत्री बन गईं, लेकिन इस कमरे की सादगी और इसके प्रति उनका लगाव आज भी वैसा ही है.

ममता ने बनावाया कॉन्फ्रेंस रूम

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि कुछ साल पहले ममता के घर के ठीक दूसरी तरफ एक बड़ा और आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम बनवाया गया था. इसके बावजूद जब भी विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की बात आती है तो ममता दीदी कभी उस बड़े हॉल का इस्तेमाल नहीं करतीं.

उनका मानना है कि इस छोटे से कमरे से उम्मीदवारों के नाम घोषित करना उनके लिए शुभ होता है. आज भी जब वो टहलते हुए कमरे में दाखिल हुईं तो वहां वही पुरानी सादगी और कुछ सीमित कुर्सियां ही नजर आईं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

शुभेंदु से जुड़े सवाल पर भड़कीं ममता

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी काफी अच्छे मूड में नजर आ रही थीं और पत्रकारों से हंसी-मजाक भी कर रही थीं. हालांकि, जैसे ही बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ाने को लेकर सवाल पूछा, दीदी का पारा चढ़ गया.

उन्होंने शुरुआत में गुस्से में कहा कि इस बारे में उनसे कोई सवाल न पूछा जाए, लेकिन बाद में उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. अभिषेक बनर्जी और सुब्रत बख्शी की मौजूदगी में दीदी ने साफ कर दिया कि चुनाव की रणनीति इसी छोटे कमरे से सफल होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement