चुनाव से पहले अजित गुट को 'सुप्रीम' राहत, इस शर्त के साथ कर सकेंगे 'घड़ी' चिह्न का इस्तेमाल

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक नया हलफनामा दाखिल करें कि आप (अजित पवार गुट) चुनाव खत्म होने तक हमारे निर्देशों का उल्लंघन नहीं करेंगे. साथ ही कहा कि अपने लिए शर्मनाक स्थिति न बनाएं. अगर हमें लगता है कि हमारे आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने की कोशिश की जा रही है, तो हम स्वत: अवमानना ​​का मामला शुरू कर सकते हैं.

Advertisement
NCP के चुनाव चिह्न 'घड़ी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई NCP के चुनाव चिह्न 'घड़ी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

कनु सारदा / संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 'घड़ी' चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. हालांकि शीर्ष अदालत ने अजित गुट से कहा कि वह इस चुनाव चिह्न का इस्तेमाल एक डिस्क्लेमर के साथ करे. इसके साथ ही 4 नवंबर तक एक नया हलफनामा दाखिल करे कि वह निर्देशों का उल्लंघन नहीं करेगा.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक नया हलफनामा दाखिल करें कि आप (अजित पवार गुट) चुनाव खत्म होने तक हमारे निर्देशों का उल्लंघन नहीं करेंगे. साथ ही कहा कि अपने लिए शर्मनाक स्थिति न बनाएं. अगर हमें लगता है कि हमारे आदेश का जानबूझकर उल्लंघन करने की कोशिश की जा रही है, तो हम स्वत: अवमानना ​​का मामला शुरू कर सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्देश शरद पवार द्वारा दायर याचिका पर आया है, जिसमें शीर्ष अदालत से अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP के चुनाव चिह्न "घड़ी" का इस्तेमाल करने से रोकने का आग्रह किया गया था.

चाचा शरद पवार से बगावत कर अलग हुए थे अजित

बता दें कि NCP में विभाजन के बाद चुनाव आयोग ने इस साल की शुरुआत में पार्टी का चुनाव चिह्न "घड़ी" अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को आवंटित किया था. अजित पवार 2023 में अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत कर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल हो गए थे. वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने शरद गुट को पार्टी के नाम के रूप में "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार" और चुनाव चिह्न "तुरहा" का उपयोग करने की अनुमति दी थी. साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा था कि अजित गुट द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए शरद पवार के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. 

Advertisement

शरद गुट ने दी ये दलील

आज सुनवाई के दौरान शरद पवार की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने अजित गुट पर अपने चुनावी पोस्टरों में डिस्क्लेमर शामिल नहीं करने का आरोप लगाया. सिंघवी ने कहा कि प्रतिद्वंद्वी खेमा सिर्फ वोट पाने के लिए शरद पवार के साथ जुड़ना चाहता है. सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि आपने (सुप्रीम कोर्ट) आदेश पारित कर उन्हें (अजित गुट को) स्पष्ट करने का निर्देश दिया था कि आप शरद पवार से संबंधित नहीं हैं और आप पूरी तरह से अजित पवार गुट हैं. लेकिन अजिट गुट की ओर से ऐसा कोई भी डिस्क्लेमर जारी नहीं किया गया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement