असम चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयोग तीन दिन के दौरे पर जाकर व्यवस्थाओं का लेगा जायजा

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरा शुरू किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम गुवाहाटी पहुंची, जिसमें डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी भी शामिल हैं.

Advertisement
मुख्य सचिव, डीजीपी और जिला अधिकारियों संग चुनावी तैयारियों पर मंथन (File Photo: ITG) मुख्य सचिव, डीजीपी और जिला अधिकारियों संग चुनावी तैयारियों पर मंथन (File Photo: ITG)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग अपनी तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिन के दौरे पर जा रहा है. सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का दल गुवाहाटी पहुंचेगा. इस दल में निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी भी शामिल होंगे. यह फुल कमीशन बुधवार की रात तक दिल्ली लौट जाएगा.

Advertisement

दौरान आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी. इन बैठकों में चुनावी तैयारियों, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उपायों और राजनीतिक दलों के सहयोग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा होगी. आयोग का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए किन सुझावों पर काम किया जा सकता है.

इसके अलावा आयोग प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी व्यापक बैठकें करेगा. इन बैठकों में असम के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद होगा. जिला स्तर पर जिला मजिस्ट्रेट, जो कि जिला निर्वाचन अधिकारी भी होते हैं, और जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठकें आयोजित की जाएंगी. इन बैठकों में चुनाव से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों की पहचान कर उनके समाधान पर विचार विमर्श किया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: असम दौरे पर डिब्रूगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पहली बार नेशनल हाइवे पर हुई PM के विमान की लैंडिंग

दौरान के अंत में चुनाव आयोग मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें चुनाव तैयारियों और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है. हाल ही में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण पूरा हो चुका है और अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है. ऐसे में निर्वाचन आयोग का यह दौरा आगामी चुनाव के प्रशासनिक और चयनात्मक पहलुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement