कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को बता दिया 'आतंकवादी', बाद में देने लगे सफाई

चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. उन्होंने कहा कि मोदी की पार्टी समता के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है.

Advertisement
खड़गे तमिलनाडु में चुनावी दौरे पर हैं. (Photo: PTI) खड़गे तमिलनाडु में चुनावी दौरे पर हैं. (Photo: PTI)

नागार्जुन / प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है. खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार और आम्बेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है. 

Advertisement

हालांकि बाद में खड़गे सफाई देते नजर आए. उन्होंने कहा कि, 'मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं.'

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाद में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं. उन्होंने कहा, "मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. मैंने आपको क्रम बताया था, IT, ED। सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं. मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं. वह लोगों को आतंकित कर रहे हैं."

खड़गे ने BJP-AIADMK के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, "वे बीजेपी के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं. मोदी आतंकवादी हैं, जो बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं, उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है, और ये लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं. इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, ये लोग अन्नादुरई, आम्बेडकर, करुणानिधि के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं."

Advertisement

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं. आप जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिरायी, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा. इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया. इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, जैसे कि CBI, ED, IT सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापा मरवा रहे हैं. 

इसके बाद खड़गे ने अपनी बयान पर सफाई दी. 

बीजेपी ने की तीखी आलोचना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खडगे के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि, "हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतनी निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी की मांग करता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है. तमिलनाडु की जनता राहुल गांधी, खड़गे और स्टालिन को कभी माफ नहीं करेगी."

Advertisement

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान है. यहां एक ही चरण में पूरे राज्य में चुनाव होंगे. यहां मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार समाप्त हो रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement