'तीन जगह वोट और FIR-आय भी छिपाई....', केजरीवाल के नामांकन पर बीजेपी ने उठाए 4 सवाल

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र जमा किया है. केजरीवाल इस सीट से 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं. वे चौथी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं.

Advertisement
AAP चीफ अरविंद केजरीवाल. (Photo- PTI) AAP चीफ अरविंद केजरीवाल. (Photo- PTI)

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

दिल्ली चुनाव के बीच बीजेपी ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के नॉमिनेशन पर सवाल उठाए है. बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में FIR से लेकर आय तक छिपाई है. बीजेपी ने केजरीवाल को लेकर चार ऑब्जेक्शन उठाए हैं. इस मामले में निर्वाचन अधिकरी के दफ्तर में आपत्तियां रद्द करने को लेकर बहस चल रही है.

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी से नई दिल्ली सीट से नामांकन पत्र जमा किया है. केजरीवाल इस सीट से 2013, 2015 और 2020 में चुनाव जीत चुके हैं. वे चौथी बार नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से हैं. प्रवेश के पिता साहिब सिंह वर्मा और संदीप की मां शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं.

Advertisement

नई दिल्ली सीट हाई प्रोफाइल बन गई है. इस बीच, रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष यह आपत्ति बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की तरफ से दर्ज कराई गई है.

ऑब्जेक्शन 1: अरविंद केजरीवाल पर चार एफआईआर दर्ज हैं. उन्होंने यह जानकारी छुपाई है.
ऑब्जेक्शन 2: अरविंद केजरीवाल का तीन जगह लाइव वोट है.
ऑब्जेक्शन 3: अरविंद केजरीवाल ने अपनी आय को छिपाया है.
ऑब्जेक्शन 4: केजरीवाल ने जिस नंबर से एनरोल किया है, वो नंबर ही नहीं है.

प्रवेश वर्मा के अधिकृत प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने दावा किया कि केजरीवाल ने जो हलफनामा जमा किया है, उसमें कई जानकारियों को छिपाया गया है. केजरीवाल ने जानबूझकर अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है ताकि मतदाताओं को गुमराह किया जा सके.बीजेपी ने कहा, केजरीवाल ने साल 2019-20 में अपनी कुल आय 157823/- रुपये दिखाई है, जो लगभग 13152/- रुपये प्रति माह है. उसके बाद वर्ष 2021-22 में उन्होंने 162976/ रुपए सालाना आय बताई, जो 13581/- प्रति माह होती है. साल 2022-23 में उन्होंने167066 रुपए सालाना आय बताई, जो 13922 रुपए प्रति माह होता है.

Advertisement

बीजेपी ने आगे कहा, हमारी आपत्तियों और साक्ष्यों पर विचार किया जाए और AAP उम्मीदवार केजरीवाल का नामांकन खारिज किया जाए.

दिल्ली में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहा है. यहां एक ही चरण में होंगे. 5 फरवरी को वोटिंग है और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे. चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement