बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने खारिज किए एग्जिट पोल, बोलीं- 200+ सीटें जीतेगी TMC

CM ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए बड़ा दावा किया है कि TMC 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी. उन्होंने इसे शेयर बाजार में हेरफेर की साजिश बताया. काउंटिंग से पहले अपने कार्यकर्ताओं के सामने पार्टी को जीत का भरोसा भी दिलाया.

Advertisement
पश्चिम बंगाल में TMC की बड़ी जीत का दावा, एग्जिट पोल को बताया साजिश. (File Photo: PTI) पश्चिम बंगाल में TMC की बड़ी जीत का दावा, एग्जिट पोल को बताया साजिश. (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की मतगणना से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए इसे शेयर बाजार में हेरफेर की कोशिश करार दिया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी.

शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बंद कमरे में वर्चुअल बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने यह दावा किया. वोटों की गिनती से पहले उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के संघर्ष को सराहा और कार्यकर्ताओं को बधाई दी. ममता ने कहा कि यह लड़ाई बेहद कठिन थी, लेकिन TMC इस बार भी बड़ी जीत दर्ज करेगी.

Advertisement

उन्होंने दोहराया कि पार्टी 200+ सीटों के साथ जीतेगी और किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है. इस बैठक के दौरान ममता ने कहा कि एग्जिट पोल का इस्तेमाल बाजार को प्रभावित करने के हथियार के रूप में किया. उन्होंने कहा कि 2021 और 2024 की तरह इस बार भी वही कोशिश की जा रही है.

बैठक में चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती और उनके व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बर्बरता की गई. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर हालात सामान्य नहीं थे. कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश की गई. TMC महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी उनकी बात दोहराया. 

अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP ने केंद्रीय बलों का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए किया. उन्होंने कहा कि गांव-गांव में जाकर महिलाओं पर हमला किया गया और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया. इस अहम बैठक से पहले अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर पहुंचे थे. 

Advertisement

यहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा हुई थी. माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनावी रणनीति और काउंटिंग डे की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई. शनिवार की वर्चुअल ब्रीफिंग में वोटों की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े अहम पहलुओं पर भी बात हुई. इसमें पार्टी नेताओं और एजेंटों को खास निर्देश दिए गए है.

काउंटिंग के राउंड, EVM को स्ट्रॉन्ग रूम से निकालने और उनकी सील खोलने के दौरान अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल को लेकर बात की गई है. इस बीच राज्य के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर दोबारा मतदान भी जारी है. चुनाव आयोग ने शिकायत मिलने के बाद पुनर्मतदान का आदेश दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement