West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह ने बंगाल चुनाव को बताया देश की सुरक्षा का मुद्दा, TMC बोली- नफरत फैलाती है BJP

बंगाल चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठिए देश में प्रवेश कर रहे हैं.

Advertisement
अमित शाह ने कहा- बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. (Photo: PTI) अमित शाह ने कहा- बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान को तेज करते हुए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार के खिलाफ एक ‘चार्जशीट’ जारी की. अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को सिर्फ राज्य का नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा बताया. वहीं, टीएमसी ने भी बीजेपी पर पलटवार करते हुए चार्जशीट जारी की है.

Advertisement

टीएमसी पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह ने आरोप लगाया कि 15 साल के शासन में राज्य “घुसपैठ, तुष्टिकरण की राजनीति और सीमाई असुरक्षा का मुख्य गलियारा” बन गया है.

उन्होंने कहा, “बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं, पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है. एक तरह से देश की सुरक्षा भी इस चुनाव से जुड़ी हुई है.”

शाह ने दावा किया कि असम में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वहां से घुसपैठ के रास्ते बंद हो गए हैं, और अब पश्चिम बंगाल घुसपैठ का इकलौता रास्ता रह गया है.

इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा है कि ये किस चार्जशीट की बात कर रहे हैं? कौन किसे चार्जशीट दे रहा है? ममता बनर्जी तो SIR के खिलाफ लगातार विरोध कर रही हैं. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है.

 

Advertisement

अमित शाह ने ममता सरकार पर लगाए आरोप

अमित शाह ने कहा, “पश्चिम बंगाल ही एक ऐसा राज्य है, जहां से घुसपैठिए देश में प्रवेश कर रहे हैं और अशांति फैला रहे हैं.”

बीजेपी नेता अमित शाह ने इस मुद्दे को बार-बार टीएमसी की “तुष्टिकरण और वोट-बैंक की राजनीति” से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार सीमा प्रबंधन को मजबूत करने की कोशिशों में बाधा डाल रही है.

इसके अलावा अमित शाह ने यह भी आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र के कई अनुरोधों के बावजूद सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई और कहा कि यह इनकार “राजनीतिक कारणों से प्रेरित” है.

उन्होंने आरोप लगाया, “टीएमसी सरकार सीमा पर बाड़बंदी के लिए जमीन इसलिए नहीं दे रही है क्योंकि वह घुसपैठियों का वोट-बैंक बनाना चाहती है.

वहीं, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि "केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, 15 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिन ज़्यादातर सीमावर्ती राज्यों से घुसपैठ होती है, वहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, और खुद अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं. तो आखिर वे किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं?"
 


ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस आगे कहा कि "उनका गृह मंत्रालय अवैध घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने में पूरी तरह क्यों नाकाम रहा है? और भाजपा नियत्रित वेनिस कमीशन विदेशी नागरिकों के नाम, जो मतदाता सूची में पाए गए हैं, अब तक जारी करने में विफल क्यों रहा है? क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अवैध घुसपैठ से सबसे ज़्यादा फायदा उठाती है. वे बंगाली और बांग्लादेशी के बीच की रेखा को धुंधला करना चाहते हैं, ताकि वे अपने नफ़रत भरे असम-स्टाइल डिटेंशन कैंप मॉडल को पश्चिम बंगाल में इम्पोर्ट कर सकें."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement