डिग्री अधूरी, ख्वाब पूरा... थलपति व‍िजय को मिल रही महा 'व‍िजय', जान‍िए क‍ितने पढ़े-ल‍िखे हैं?

दक्षिण भारतीय फिल्मों के 'थलापति' और 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के संस्थापक विजय आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. अक्सर लोग उनके फिल्मी करियर और राजनीतिक एंट्री की बात करते हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक यात्रा भी काफी रोचक रही है. कभी ड‍िग्री अधूरी छोड़ने वाले इस हीरो ने आज अपना ख्वाब पूरा कर ल‍िया है. आइए जानते हैं सफर. 

Advertisement
परिवार बनकर जीता जनता का द‍िल (Photo: Facebook) परिवार बनकर जीता जनता का द‍िल (Photo: Facebook)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • चेन्नई ,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय ने अपनी पहली ही चुनावी पारी में इतिहास रच दिया है. फिल्मों के 'कमांडर' रहे विजय ने अपनी रणनीतिक बढ़त से सबको चौंकाते हुए चेन्नई की पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व), दोनों ही विधानसभा सीटों पर जबरदस्त बढ़त बना ली है.

दक्षिण भारतीय फिल्मों के 'थलापति' और 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के संस्थापक विजय आज युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. अक्सर लोग उनके फिल्मी करियर और राजनीतिक एंट्री की बात करते हैं, लेकिन उनकी शैक्षणिक यात्रा भी काफी रोचक रही है. कभी ड‍िग्री अधूरी छोड़ने वाले इस हीरो ने आज अपना ख्वाब पूरा कर ल‍िया है. आइए जानते हैं सफर. 

Advertisement

कहां से की पढ़ाई, अधूरी रही ड‍िग्री

विजय ने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के विरूगामबक्कम में स्थित फातिमा मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने बाललोक मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा आगे बढ़ाई.

स्कूल खत्म करने के बाद विजय ने चेन्नई के प्रतिष्ठित लोयोला कॉलेज में विजुअल कम्युनिकेशन में दाखिला लिया. हालांकि, फिल्मों में अभिनय की बढ़ती व्यस्तता और करियर के प्रति उनके जुनून के कारण, उन्होंने अपनी डिग्री पूरी नहीं की और बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया. भले ही उनकी औपचारिक कॉलेज डिग्री अधूरी रह गई, लेकिन साल 2007 में डॉ. एमजीआर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान ने उन्हें समाज सेवा और फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया.

कैसा है पर‍िवार 

विजय का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ जिसका सिनेमा से गहरा नाता था. उनके पिता एस.ए. चंद्रशेखर, जो एक मशहूर तमिल फिल्म निर्देशक हैं. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर, जो एक पार्श्व गायिका और कर्नाटक संगीतकार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement