UP Board Result 2023 Date OUT: घोषित हो गई यूपी बोर्ड रिजल्‍ट की डेट, यहां कर पाएंगे चेक

UP Board 10th, 12th Result 2023 Date Out: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के रिजल्‍ट का इंतजार खत्‍म हो गया है. UPMSP मंगलवार 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट का ऐलान करेगा. छात्र अपना रिजल्‍ट aajtak.in पर ही चेक कर सकेंगे.

Advertisement
UP Board 10th, 12th Result 2023 Date Out UP Board 10th, 12th Result 2023 Date Out

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 24 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

UP Board 10th, 12th Result 2023 Date Out: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट मंगलवार 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा. बोर्ड ने रिजल्‍ट डेट और टाइम की घोषणा कर दी है. बोर्ड दफ्तर से परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे जिसके बाद मार्कशीट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर लाइव हो जाएगा. छात्र अपना रिजल्‍ट aajtak.in पर भी चेक कर सकेंगे. स्‍टूडेंट्स अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. 

Advertisement

UP Board 12th Result 2023: Direct Link to Check

UP Board 10th Result 2023: Direct Link to Check

UP Board 10th, 12th Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
स्‍टेप 1: दिए गए रिजल्‍ट लिंक पर जाना होगा.
स्‍टेप 2: अब 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट लिंक को ओपन करना होगा.
स्‍टेप 3: अपना रोल दर्ज कर सब्मिट करना होगा.
स्‍टेप 4: मार्कशीट स्‍क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर सकेंगे.

बोर्ड बनाने जा रहा है रिकॉर्ड
यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल की 1.86 करोड़ कॉपियों की चेकिंग के लिए 89,698 परीक्षक नियुक्त थे. बोर्ड ने इस वर्ष तय समय से पहले कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है. कॉपियों की चेकिंग 01 अप्रैल को पूरी होनी थी मगर बोर्ड ने 1 दिन पहले ही मूल्‍यांकन पूरा कर लिया. बोर्ड अब रिजल्‍ट भी रिकॉर्ड समय में जारी करने जा रहा है.

Advertisement

UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE Updates: Check Here

कॉपियों की चेकिंग cctv की निगरानी में की गई थी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सेंटर्स के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 भी लागू की गई थी.  इस वर्ष यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में 58 लाख से अधिक स्‍टूडेंट्स शामिल हुए हैं. बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्‍ट डेट और टाइम की आधिकारिक जानकारी जारी कर दी गई है. छात्र किसी भी अपडेट के लिए aajtak.in/education को चेक करते रहें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement