MHT CET Result 2023 OUT: महाराष्‍ट्र सीईटी रिजल्‍ट जारी, 28 स्‍टूडेंट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल

Maharashtra CET Result 2023 OUT: परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड उम्मीदवारों की कुल संख्या 6,36,089 में से 5,91,130 परीक्षा में शामिल हुए थे. MHT CET 2023 में कुल 28 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है.

Advertisement
MHT CET Result 2023 OUT MHT CET Result 2023 OUT

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 जून 2023,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

MHT CET Result 2023 @mahacet.org: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आज, 12 जून को PCM और PCB ग्रुप के लिए MHT CET 2023 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट्स mahacet.org या cetcell.mahacet.org पर विजिट कर चेक कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.45 लाख उम्मीदवार PCB और PCM परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए थे.

Advertisement

28 स्‍टूडेंट्स को मिले 100 पर्सेंटाइल
परीक्षा के लिए रजिस्‍टर्ड उम्मीदवारों की कुल संख्या 6,36,089 में से 5,91,130 परीक्षा में शामिल हुए थे. MHT CET 2023 में कुल 28 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है. पहले स्‍थान पर चौधरी अविनाश जनार्दन, दूसरे स्‍थान पर अनुष्का पीयूष दोषी और तीसरे स्‍थान पर तनिश नीलेश चुड़ीवाल रही हैं.

MHT CET Result 2023: रिजल्‍ट चेक करने के स्‍टेप्‍स
स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर लॉगि‍न करें.
स्‍टेप 2: होमपेज पर, 'रिजल्‍ट' टैब पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: लॉगिन पेज पर अपना एप्‍लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्‍टेप 4: जानकारी दर्ज कर 'सब्मिट' बटन पर क्लिक करें.
स्‍टेप 5: आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड करें.
स्‍टेप 6: अपने रिजल्‍ट का एक प्रिंटआउट भी ले लें.

MHT CET 2023 PCM ग्रुप रिजल्‍ट
MHT CET 2023 PCM ग्रुप रिजल्‍ट

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »