स्कूल में मराठी, घर में भी मराठी फिर भी 80 हजार से अधिक छात्र फेल, ये है वजह  

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 8 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. पहले तो रिजल्ट बेहद अच्छा दिखाई दे रहा था लेकिन फिर चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई. इस बार के रिजल्ट में 80 हजार से अधिक छात्र अपनी मृातभाषा मराठी में फेल हो गए हैं. 

Advertisement
मराठी विषय में फेल हुए 80 हजार से ज्यादा छात्र. (Photo : Pexels) मराठी विषय में फेल हुए 80 हजार से ज्यादा छात्र. (Photo : Pexels)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 8 मई को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार का पासिंग प्रतिशत भी काफी अच्छा रहा. राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 90.75 रहा लेकिन इस बीच एक ऐसी बात सामने आई जिसने न केवल हर किसी को हैरान कर दिया है बल्कि चिंता भी बढ़ा दी है. दरअसल, इस साल 80 हजार से अधिक छात्र अपनी मातृभाषा में ही फेल हो गए हैं. वह इस विषय में पासिंग नंबर भी न ला पाए हैं.

Advertisement

16 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा 

बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में कुल 16,14,050 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें से 160,00,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 14,52,246 छात्र पास हो गए थे. वैसे तो रिजल्ट शानदार रहा लेकिन मराठी विषय के आंकड़ों ने पूरा दिशा बदल दिया. 

80 हजार से ज्यादा छात्र फेल 

शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बड़ी संख्या में छात्र राज्य की भाषा परीक्षा में फेल हो रहे हैं, तो इसे सिर्फ पढ़ाई की कमजोरी नहीं माना जा सकता. उनका मानना है कि यह इस बात का संकेत है कि बच्चों और परिवारों में भाषा इस्तेमाल करने की आदतें बदल रही हैं खासकर की लिखने की आदत. यह चर्चा ऐसे समय में बढ़ रही है जब केंद्र सरकार ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है. देशभर में अब क्षेत्रीय भाषाओं को बचाने, मातृभाषा को बढ़ावा देने और अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के बीच सही संतुलन बनाने पर बहस तेज हो गई है.  

Advertisement

इंग्लिश की पकड़ मजबूत 

इसके अलावा भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तरफ झुकाव बढ़ता दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से मातृभाषा की पढ़ाई कमजोर हो रही है. कई परिवार अपने बच्चों को शुरू से ही इंग्लिश सिखाने पर जोर देते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement