10 से 15 मई? कब जारी होगा CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, कितना टाइम और करना होगा इंतजार  

CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. अब छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार है. पहले दावा किया जा रहा था कि 30 अप्रैल को रिजल्ट जारी हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 से 15 मई के बीच परिणाम जारी हो सकता है. 

Advertisement
CBSE class 12 exam 2026 result CBSE class 12 exam 2026 result

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

जहां एक ओर CBSE ने 10वीं बोर्ड के परिणाम अप्रैल के शुरुआत में ही जारी कर दिया था, वहीं 12वीं के लाखों छात्र अब भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. पेपर खत्म हो जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि परिणाम कब आएगा? छात्र और अभिभावक के मन में कई सवाल उठ रहे हैं लेकिन पिछले साल ट्रेंड की बात करें तो अभी तक कोई देरी नहीं हुई है. CBSE तय समय पर ही रिजल्ट जारी करता है. इस दौरान कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि मई के बीच में यानी 10 से 15 मई तक कभी भी रिजल्ट आ सकता है. 

Advertisement

ये मानी जा रही है तारीख 

इस साल 12वीं बार्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुआ था. पेपर खत्म होने के बाद कॉपियों की जांच अलग-अलग चरणों में शुरू किया गया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE 12वीं का रिजल्ट 10 से 15 मई 2026 के बीच जारी हो सकता है. यह अनुमान पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखकर लगाया जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि बोर्ड अक्सर ही इस समय ही बोर्ड रिजल्ट जारी करता है. साल 2024 और 2025 में रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 12 मई को जारी हुआ था. इससे यह साफ है कि हर साल मई के बीच यानी 10 से 15 मई के बीच रिजल्ट आने का एक तय पैटर्न बन गया है. इसे लेकर बोर्ड की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी अभी तक नहीं दी गई है.    

Advertisement

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • बोर्ड परीक्षा जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद होमपेज में 12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें. 
  • इसमें अपना रोल नंबर,  स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालनी होगी.    
  • रिजल्ट स्क्रीन पर शो होने लगेगा. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement